khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारदिन की कहानीदेहरादून

ब्रेकिंगः-योग नगरी ऋषिकेश के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से मचा हड़कंप।

ऋषिकश। योग नगरी ऋषिकेश के मीरा नगर के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
जिसने क्षेत्र में‌ घुसे गुलदार की खोज प्रारंभ कर दिया कि गुलदार घर के किसी हिस्से में छुपा है, या निकल गया है।

बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बताया है, कि गुलदार के रिहायशी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी हालांकि अभी वह किसी घर में घुसा है या वहां से भाग गया है इसकी जानकारी की जा रही है, वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है।
इस सूचना के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मीरा नगर गली नंबर 14 स्थित नंद किशोर त्यागी के घर में गुलदार घुसा।

सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेंज अधिकारी ऋषिकेश ललित मोहन सिंह नेगी मकान के भीतर घुसेम गुलदार ने झपट्टा मारकर रेंज अधिकारी को घायल कर दिया।
रेंज अधिकारी के चेहरे और हाथ में गुलदार ने हमला किया है।
यहां से गुलदार बाहर निकल कर बगीचे में छुप गया।
हमले में घायल रेंज अधिकारी को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया है।

Related posts

ब्रेकिंग:- शुक्रवार को ज्ञाणजा गांव पहुंचकर मंडवा की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण कर, जिलाधिकारी ने परम्परागत फसल मंडवा की स्वयं खेत मे की क्रॉप कटिंग की।

khabaruttrakhand

76वां गणतंत्र दिवस जनपद टिहरी में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

khabaruttrakhand

यहां मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला के माध्यम से अस्थई एवं स्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों होटल, रेस्टोरेन्टस, ढाबों में चलाया गया विशेष निरीक्षण अभियान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights