khabaruttrakhand
खेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

शुक्रवार को जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में खेल महाकुंभ–2025 के सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई संपन्न।

“खेल महाकुंभ – 2025 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”

शुक्रवार को जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में खेल महाकुंभ–2025 के सफल आयोजन हेतु समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी द्वारा अवगत कराया कि 20 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा, खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का न्याय पंचायत स्तर और विधान सभा स्तर से शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सूचना विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार, नगर पालिका एवं संबंधित निकायों को सभी चारों विधानसभा तथा संसदीय क्षेत्र में मैदान/स्थल चयन, पुलिस एवं महिला पीआरडी को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही पंचायत एवं ग्राम्य विकास विभाग से अधिकाधिक पंजीकरण बढ़ाने तथा विद्यालय स्तर पर बैठकें आयोजित कर प्रतिभाग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
एडीएम द्वारा खंड विकास अधिकारियों को निमंत्रण पत्र समय से जारी करने एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

बैठक में युवा कल्याण विभाग से अजयपाल, पंकज, संजय, चातरलाल, शुभम, व्यायाम प्रशिक्षक ममता भट्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से डॉ. पी.सी. पैन्यूली उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगाँव श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल में अध्यापकों, चिकित्सकों व अन्य लोकसेवकों को साइबर फ्रॉड, नशे के दुष्परिणाम व यातायात नियमों के संबंध श्रीनगर पुलिस ने किया जागरूक|

khabaruttrakhand

आपदा ग्रस्त गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी टिहरी ने दिए कार्यवाही के निर्देश।

khabaruttrakhand

प्रसिद्ध सांख्यिकीयविद् प्रशांत चन्द महालानोबिस का जन्म दिवस 18वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी कार्यालय में मनाया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights