khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-महिलाओं को घसियारी कल्याण योजना से लाभान्वित के बारे में मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी।

स्थान । नैनीताल।

महिलाओं को घसियारी कल्याण योजना से लाभान्वित के बारे में मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भीमताल विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
जिसमें उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए घसियारी कल्याण योजना के सम्बन्ध में डॉ तिवारी ने जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 तिवारी ने बताया कि चयनित जनपद की 20 सोसाइटियों के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र के लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से जो राज्य की महिलायें पर्वतीय क्षेत्रों में घास लेने के लिए जाती है, उन्हें अब दूर जंगलों में नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालने वाले उम्मीदवारों को प्रदान किया जाएगा। डा0 तिवारी ने कहा कि धसियारी योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को 2 रुपये प्रति किलो के दर से चारा व अन्य पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा।
बैठक में बैठक में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के प्रबन्धक हिमांशु बिजलवाल, डा0 बीएस मनराल, घसियारी योजना के नोडल पन्ना लाल, एम टम्टा के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा शहीद पुलिस जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न।

khabaruttrakhand

यहां SHO ने ली ग्राम प्रहारियों की मीटिंग ,निर्बाध व पारदर्शी चुनाव के दिये निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights