khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतियू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 26 अक्टुबर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कुमशीला* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

जिलाधिकारी महोदय, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 26 अक्टुबर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कुमशीला* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 205 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य बी०एस०वर्मा द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

 

Related posts

Uttarakhand: High Court में तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति की विशेष अपील याचिका खारिज, जानें क्या हैं मामला

khabaruttrakhand

“मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Cabinet Meeting की अध्यक्षता की, Uttarakhand में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन

khabaruttrakhand

Nainital News: कौन हैं अंकित जोशी, जिनका हुआ नासा में चयन

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights