khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

परिवहन विभाग उत्तरकाशी दिखाई दिया एक्शन मोड़ में, परमिट शर्तों के विरुद्ध चलने वाली बसों की अब खैर नहीं।

सुभाष बडोनी। उत्तरकाशी।
– परिवहन विभाग उत्तरकाशी दिखाई एक्शन मोड़ में, परमिट शर्तों के विरुद्ध चलने वाली बसों की अब खैर नहीं।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी। उत्तरकाशी।

खबर उत्तरकाशी से है जहां पर स्टेज कैरिज परिमिट से संचालित बसें परिमिट शर्तों का उलंघन कर कॉन्टेक्ट में संचालित हो रही है ।

विगत वर्षों से इन बसों के वाहन स्वामियों व चालकों के द्वारा स्टेज़ कैरिज परिमिट से संचालित बसों का प्रयोग धड़ल्ले से शादियों व अन्य पार्टियों तथा स्कूल बसों में हो रहा है।

मामले की भनक जब परिवहन विभाग उत्तरकाशी को लगी तो परिवहन विभाग उत्तरकाशी एक्शन में आया और अलग-अलग टीमें गठित कर विशेष चैकिंग अभियान चलाया, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर नियमविरुद्ध चलने वाली बसों पर चालनी कारवाई के साथ जुर्माना भी वसूला गया।

वरिष्ठ प्रशासनिक परिवहन अधिकारी रूपेश गढ़वाली ने कहा कि इस तरह अवैध रूप से संचालित होने वाली बसों पर आगे भी लगातार चालानी कार्रवाई के साथ इनके पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आपको बता दें कि स्टेज़ कैरिज परिमिट से संचालित बसों को कॉटेक्ट में संचालित करने के लिए परिवहन कार्यालय से अस्थाई परिमिट लेना होता है जिसके लिए परिवहन कार्यालय में अतिरिक्त शुल्क जमा भी करना होता है उसके बाद ही ऐसी बसों को शादियों व अन्य पार्टियों में संचालित किया जा सकता है।

लेकिन स्टेज़ कैरिज बसों के द्वारा टैक्स व परिमिट शुल्क की चोरी करते हुए ऐसी बसों को धड़ल्ले से कॉन्टेक्ट में संचालित कर रहे हैं।

जिससे कि राजस्व नुकसान के साथ-साथ यह बसें कॉन्टेक्ट परिमिट से संचालित बसों को भी नुकसान पहुंचा रही है।

कांटेक्ट परमिट से संचालित वाहन स्वामियों ने एआरटीओ उत्तरकाशी द्वारा चलाई गए इस विशेष चेकिंग अभियान की सराहना की और इस चेकिंग अभियान को लगातार जारी रखने का आग्रह किया।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-अवैध नशा कारोबारी की धरपक्कड लगातार जारी, पुलिस व SOG की संयुक्त टीम द्वारा 24.61 ग्राम स्मैक के साथ 01 मुख्य स्मैक सप्लायर को किया गया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

आपदा प्रबंधन- जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

आईपीएल ;-लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मालिक संजीव गोयनका और कप्तान के.एल. राहुल के बीच हुआ यह सब ।विडियो हुआ वायरल ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights