khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29.08.2025 को *रा.ई.का. ओखलाखाल प्रतापनगर* में आयोजित।

*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल*

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29.08.2025 को *रा.ई.का. ओखलाखाल प्रतापनगर* में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक एवम लगभग 79 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ मे अध्यापक श्री शांति प्रसाद पैन्यूली ने सभी अधिकारीयों एवं NDRF, SDRF टीम एवं आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य प्रतिभागीयों का स्वागत किया गया।

NDRF की टीम द्वारा आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में प्राथमिक उपचार, CPR, स्टेचर के इंप्रोवाईजेशन तरीके, बाढ़ रेस्क्यू, फायर रेस्क्यू, खोज एवं बचाव में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान NDRF, SDRF टीम द्वारा डैमो एवं अभ्यास कराया गया, जिसमे विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर NDRF टीम के श्री ओम प्रकाश के द्वारा बताया गया कि श्री सुदेश कुमार ड्रॉल कमांडेंट, 15 वी NDRF के दिशानिर्देश में पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 18.08.2025 से 02.09.2025 तक जनपद के अलग-अलग स्थानो में दिनांक 25.08.25 से 02.09.25 तक विकासखंड चंबा, थौलधार, प्रतापनगर एवं जाखणीधार में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं l

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर NDRF टीम, के साथ SDRF टीम द्वारा SDRF गठन एवं कार्य प्रणाली के बारे मे बताया गया एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी द्वारा आपातकालीन नम्बरों एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विभिन्न जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी गयी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री बी. एस. नेगी ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि एस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों होते रहें तो निश्चित रूप से हम सभी के लिए लाभकारी होंगे l इस अवसर पर रा.ई. का. ओखला खाल के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल l

Related posts

Haldwani: हम पांचों राज्यों में सरकार बनाने के लक्ष्य पर कर रहे काम: Rajnath

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-शिक्षक दिवस पर सल्ट में खण्ड शिक्षा अघिकारी ने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित किया, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।

khabaruttrakhand

Board Exams: हैलो डॉक्टर! जो भी याद करती हूं, भूल जाती हूं… मनोविज्ञानी ने दिए कई सवालों के जवाब, मोबाइल की लत से अभिभावक परेशान

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights