khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आगामी 16 दिसम्बर 2025 को मनाये जाने वाले विजय दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक , अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

“पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जायेगा विजय दिवस”

शुक्रवार दिनांक 28 नवम्बर 2025 को आगामी 16 दिसम्बर 2025 को मनाये जाने वाले विजय दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

बैठक में एडीएम ने जिला सैनिक कल्याण एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 16 दिसम्बर को मनाये जाने वाले विजय दिवस को पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ मानाये जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं, इसलिए सभी प्रकार की तैयारियो को लेकर अधिकारी अपने – अपने कार्यो को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह करें।

आगामी 16 दिसम्बर 2025 को बौराड़ी युद्ध स्मारक स्थल पर विजय दिवस मनाया जायेगा, जिसमें यातायात व बैंड व्यवस्था, युद्ध स्मारक स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं/चित्रों पर फूल माला / मार्त्यापण की व्यवस्था, साफ सफाई व रंग रोगन एवं जलपान आदि सभी प्रकार की व्यस्थाओं हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी सीबी पुन,  एएमए जिला पंचायत भगवत पाठनी, ईओ नगर पालिका परिषद नई टिहरी बासुदेव डंगवाल एवं सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी बलवन्त सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे ।

 

Related posts

दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्‌देश्य से जनपद क्षेत्रांतर्गत 09 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे शिविर।

khabaruttrakhand

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, स्वर्गाश्रम और गंगा आरती के बाद Dehradun Airport की ओर रवाना होंगे।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अस्सी गंगा घाटी की सड़को की स्थति बरसात में गंभीर,विद्यार्थी पठन- पाठन के लिए आ रहे जोखिम उठा कर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights