khabaruttrakhand
Uncategorized

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों में कैम्प आयोजन।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न न्याय पंचायतों में कल से कैम्प आयोजन”

न्याय पंचायतों / ग्राम पंचायतों मे जन-सामान्य को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये जाने एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही किये जाने के संबंध में कल से कैम्पों का आयोजन किया जाएगा, इस सम्बन्ध में आज मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में एक बैठक ली।

शासन के निर्देशों के क्रम में अभियान को प्रदेश भर में दिनांक 17 दिसम्बर 2025 से आगामी 45 दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में कल से प्रत्येक सप्ताह में कम से कम 02 से 03 कार्य दिवसों में प्रत्येक तहसील की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर कैम्पों का आयोजन किया जायेगा ।

कल 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले कैम्प में अध्यक्षता के रूप में जिलाधिकारी द्वारा न्याय पंचायत दिखोलगांव के रा इ.का. चम्बा में प्रतिभाग किया जायेगा।
वहीं अपर जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड देवप्रयाग की पलेटी न्याय पंचायत रा. इ. का. हिण्डोलाखाल, जिला विकास अधिकारी रा इ. का. मलेथा तथा पीडी डीआरडीए द्वारा विकास खण्ड कार्यालय थत्यूड़ एवं मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा विकासखंड नरेंद्र नगर के मुख्यालय फकोट में अध्यक्षता के रूप में प्रतिभाग किया जाएगा।

इसके साथ सभी उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अपने से सम्बन्धी विकास खण्ड की न्याय पंचायत में प्रतिभाग किया जा रहा है।

जिलाधिकारी टिहरी ने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित कर लें। सभी कैम्पों में वन विभाग अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें एवं समस्त विभागीय कार्मिक को उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि बहुउद्देशीय शिविर / कैम्प का समय प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 2.00 बजे तक रहेगा, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम” की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दी जायेगी।

कैम्प में उपस्थित लोगों को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा कैम्प में उपस्थित पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कैम्प के दौरान ही आम जन मानस की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, जिला संख्याधिकारी साक्षी शर्मा उपस्थित रहे तथा वर्चअल के माध्यम से बाकी उप जिलाधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

 

Related posts

Hoe te Registreren bij One Casino: Stap-voor-Stap Gids

cradmin

Een diepgaande blik op het spelaanbod van Wolfy Casino 2

cradmin

cw-check-https://fdfd.com/

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights