khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

उत्तराखंड सरकार का सहयोग मिला तो महिला आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणा दायक मिशाल बनकर उभरी है। प्रीति सैनी।

स्थान। नैनीताल।
उत्तराखंड सरकार का सहयोग मिला तो महिला आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणा दायक मिशाल बनकर उभरी है। प्रीति सैनी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत तमाम क्षेत्रों में उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।
इसी क्रम में जनपद नैनीताल के हल्द्वानी विकासखंड की प्रीति सैनी आज महिला आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं।
वे वैष्णवी आजीविका स्वयं सहायता समूह में सचिव एवं सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ी हुई हैं और अपने घर से ही हैंडीक्राफ्ट व मसाला निर्माण का सफल कार्य संचालित कर रही हैं।

प्रीति सैनी बताती हैं कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। वे विशेष रूप से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा REAP परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं- सरकार की योजनाओं ने हमें घर बैठे रोजगार का अवसर दिया, जिससे हम महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी पा रही हैं।*

प्रीति सैनी को REAP / ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत *₹75,000 की सब्सिडी सहित कुल ₹3 लाख का ऋण प्राप्त हुआ।* इस सहायता से उन्होंने अपने घर पर ही मसाला पीसने वाली चक्की स्थापित की और मसालों का उत्पादन शुरू किया। धीरे-धीरे उनके शुद्ध और घरेलू मसालों की मांग बढ़ने लगी।

आज उनके द्वारा तैयार मसालों की बिक्री स्थानीय बाजारों, मेलों तथा शादी-विवाह के सीजन में बैंकेट हॉलों में बड़े स्तर पर होती है।

इसके अलावा वे हर त्योहारी मौसम में सीजनल उत्पाद भी तैयार करती हैं—
होली पर चिप्स, कचरी एवं हर्बल रंग
*दिवाली पर ऊन की फूल मालाएं व तोरण साथ ही विभिन्न हैंडीक्राफ्ट उत्पाद*
ऋण की बची हुई धनराशि से प्रीति सैनी ने एक छोटी दुकान भी शुरू की, जहां वे कॉस्मेटिक्स और दैनिक उपयोग का सामान बेचती हैं।

इन सभी कार्यों से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हुए सभी खर्चों के बाद प्रतिवर्ष लगभग ₹80 हजार से ₹1 लाख तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं।

Related posts

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बुधवार को कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन हेतु वार्ड नबर 7 से चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-यहां 108 वाहन चालक पर जानलेवा हमला, हमलावरों को जल्द पकड़ने की 108 सेवा कार्मिकों ने राजस्व प्रशासन से की मांग।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश में एंडो वस्कुलर एओटिक रिकंस्ट्रक्शन तकनीक से उपचार की सुविधा शुरू

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights