khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न।

“जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न”

जनपद टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट ऑफिस के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जनवरी माह की रिपोर्ट में जनपद टिहरी गढवाल में अधिष्ठापित/कार्यरत सभी 9 सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट एन.जी.टी. के मानकों के अनुसार संचालित पाये गये।

ऋषिकेश ढालवाला में 8 एम.एल.डी. का सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट मार्च 2026 में तैयार होकर संचालित होगा, जिसमें 2445 घरों/हाऊस कनैक्शन जोडे जाएगे।

टिहरी एवं चम्बा नगर पालिका के लैगेसी वेस्ट के उपचार हेतु डी.पी.आर. तैयार की जा रही है।

इसके साथ ही मुनी की रेती, चन्द्रेश्वर नगर में जल संस्थान एवं नगर निकाय की संयुक्त टीम द्वारा कुल 14 घरों की ग्रे वाटर पाईप लाइन बन्द करी गयी, ताकि नाले के द्वारा गंगा नदी में किसी भी प्रकार का दूषित जल ना पाया जाए।

इस बैठक में  सहित डी.एफ.ओ. वन प्रभाग टिहरी पुनीत तोमर, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम टिहरी, जिला पंचायत राज अधिकारी एम एम खान, मुख्य कृर्षि अधिकारी विजय देवराडी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देवप्रयाग, ऋषिकेश, परियोजना प्रबन्धक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) श्रीनगर, अधिशासी अधिकारी नई टिहरी, ऋषिकेश,  देवप्रयाग, कीर्तिनगर एवं तपोवन वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Related posts

सांस थमने से पहले 3 लोगों को जीवन दे गया सचिन – आंखें भी की दान, 2 अन्य लोग भी देख सकेंगे दुनिया – ऋषिकेश में यहाँ पहली बार हुई केडवरिक ऑर्गन डोनेशन प्रक्रिया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- जिलाधिकारी उत्तरकाशी हुए इस यात्रा मार्ग पर सख्त, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत एक आदेश हुआ जारी, जाने क्या कुछ बदला अब।

khabaruttrakhand

प्रतापनगर राजमहल में संस्कृति और विज्ञान का संगम, टिहरी झील महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights