khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

यहाँ 10 मई को वृहद विधिक सेवा शिविर* *वृहद विधिक सेवा शिविर की तैयारियां तेज, प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य जांच व योजनाओं की मिलेगी जानकारी।

*नई टिहरी में 10 मई को वृहद विधिक सेवा शिविर*

*वृहद विधिक सेवा शिविर की तैयारियां तेज, प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य जांच व योजनाओं की मिलेगी जानकारी*

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को स्थान “त्रिहरी सिनेमा हॉल” नगर पालिका परिसर बौराडी, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में वृहद विधिक सेवा शिविर आयोजित किया जायेगा।

वृहद विधिक सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बौराड़ी स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, शिविर दिवस पर लगाए जाने वाले स्टॉलों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा मोबाइल शौचालय स्थापित करने सहित सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उक्त शिविर में विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र आदि विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र मौके पर बनाए जाएंगे। शिविर में आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जाएगी तथा आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और जनता की अनेक समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जाना प्रस्तावित है।

दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को नगर पालिका परिसर, नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित वृहद विधिक सेवा शिविर में माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल, माननीय न्यायमूर्ति आलोक माहरा द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

Related posts

अंकित सिंह चौहान के इलाज हेतु समूण फाउंडेशन द्वारा दी गयी 51 हजार की आर्थिक सहायता।

khabaruttrakhand

चोंन्ड अस्पताल में महिला चिकित्सक और दो अन्य डॉक्टरों के आने से लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ :- राकेश राणा*

khabaruttrakhand

Haldwani Update: ‘हम पछताएं, कभी भी पत्थरबाजों का समर्थन नहीं करेंगे’, महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट ऋचा के सामने अपना दुख व्यक्त

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights