khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 02 जून 2026 को सैनिक होटल के समीप हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 02 जून 2026 को सैनिक होटल के समीप हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।

दिनांक 02 जून 2026 को प्रातः लगभग 09:40 बजे वाहन सं. UK08TA-5433 (इनोवा कार) अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी ।

उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना एवं उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि संशोधन नियमावली-2023 के प्राविधानों के तहत दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने, कारणों का विश्लेषण करने तथा आवश्यक सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत को जांच अधिकारी नामित कर एक माह के भीतर दुर्घटना की विस्तृत मजिस्ट्रियल जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ।

जांच में दुर्घटना की तिथि, समय एवं स्थान, वाहन के पंजीकरण एवं परमिट संबंधी अभिलेख, मृतक एवं घायलों का विवरण, वाहन का तकनीकी परीक्षण, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की स्थिति तथा दुर्घटना के संभावित कारणों का परीक्षण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सड़क की स्थिति, मौसम, वाहन की तकनीकी दशा, चालक की भूमिका एवं अन्य परिस्थितियों का भी परीक्षण किया जाएगा। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव भी जांच रिपोर्ट में सम्मिलित किए जाने के निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जांच उत्तराखण्ड शासन के प्रासंगिक शासनादेशों एवं नियमावली के अनुरूप निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए।

Related posts

राष्ट्रीय हेमेटोलाॅजी क्विज में एम्स ऋषिकेश बना सिरमौर – संस्थान के मेडिसिन और पैथोलाॅजी विभाग की टीमों ने किया प्रतिभाग – लखनऊ में आयोजित हुई प्रतियोगिता, हासिल किया प्रथम पुरस्कार।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने ग्राम पंचायत दूनाड में सुनी ग्रामीणों की समस्या सुनी ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand गठन के 23 साल बाद भी अनसुलझा है सीमा विवाद, भूमाफिया कर रहे अवैध कब्जा

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights