khabaruttrakhand
अपराधटिहरी गढ़वाल

घनसाली पुलिस तथा उड़नदस्ता टीम की संयुक्त कार्यवाही में जब्त की गई 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अभियोग हुआ पंजीकृत।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जानेको लेकर घनसाली पुलिस तथा उड़नदस्ता टीम की संयुक्त कार्यवाही में जब्त की गई 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अभियोग हुआ पंजीकृत।
उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने तथा अवैध शराब अवैध धनराशि आदि के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने को लेकर नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद पुलिस के साथ-साथ उड़नदस्ता टीम में नियुक्त पुलिस बल को भी निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में दिनांक 16.01.2022 की रात्रि जब विधानसभा संख्या-09 घनसाली में नियुक्त उड़नदस्ता टीम द्वारा थाना घनसाली क्षेत्रान्तर्गत भैसवाड़ा पुल पर चैकिंग की जा रही थी तो घनसाली बाजार की तरफ से भैसवाड़ा पुल की ओर आ रही कार स्विफ्ट डिजायर UK09A-3142 के चालक द्वारा चैकिंग से बचने हेतु वाहन को वापस मोड़कर घनसाली बाजार की ओर भगा दिया गया।

उड़नदस्ता टीम द्वारा तत्काल थाना घनसाली को इस संबंध में सूचना देते हुए कार का पीछा किया गया।

दूसरी तरफ से थाना घनसाली से हिल पेट्रोल यूनिट में नियुक्त कर्मचारीगणों द्वारा भी कार का पीछा किया गया।
दोनों तरफ से हुई संयुक्त कार्यवाही से घबराकर कार चालक कार को घनसाली बाजार स्थित श्री राम होटल की पार्किंग में छोड़कर कार से उतरकर फरार हो गया तथा काफी प्रयास के बाद भी पकड़ा नहीं जा सका।

उक्त कार को चैक करने पर कार से 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (36 बोतल इंपिरियल ब्लू, 24 अद्धे व 48 पव्वे सोलमेट ब्लू) बरामद हुई।
टीम द्वारा अवैध शराब सहित कार को जब्त कर स्विफ्ट डिजायर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना घनसाली में अभियोग पंजीकृत करवाया गया है।

उड़नदस्ता टीम (F.S.T)

1:-श्री जयेंद्र लाल (प्रभारी)
2:-श्री अरविंद उनियाल (सहायक)
3:-हे0 कां0 (प्रो0) शीशपाल चौहान
4:-कां0 शिवकुमार
5:-होमगार्ड पवन

पुलिस टीम (हिल पेट्रोल यूनिट थाना घनसाली)
1:-कां0अमित राठौर
2:-कां0 दलजीत

Related posts

जनपद में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य: जिला पूर्ति अधिकारी।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने समस्त व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्वाचन के सफल संचालन हेतु नागर निकाय निर्वाचन की गाइड लाइन का अच्छे से अध्ययन करने को कहा।

khabaruttrakhand

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत दिनांक 04 जून, 2024 को सुबह इतने बजे से मतगणना होगी शुरू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights