khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीय

गांवों से विद्यालयों और खेल मैदानों तक पहुंच रहा मतदाता जागरूकता का संदेश।

‎गांवों से विद्यालयों और खेल मैदानों तक पहुंच रहा मतदाता जागरूकता का संदेश*
‎
‎*स्वीप के तहत शपथ, प्रतियोगिताओं, रैली, चित्रकला, मेहंदी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक*
‎
‎ आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों में महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों, शिक्षण संस्थानों तथा खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
‎
‎अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दलों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विकासखंड प्रतापनगर के लिखवार गांव एवं बीजपुर, कीर्तिनगर के गहड़, जाखणीधार के कंडियाल गांव एवं बिसातली, देवप्रयाग के नगर, जोग्याणा एवं क्यारसोड़, चंबा के बनाली, पांगरखाल एवं भंडारगांव तथा भिलंगना के धारंगांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
‎
‎वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी एवं राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, रैली एवं नाटक के माध्यम से मतदान का संदेश दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बच्चों द्वारा मेहंदी के माध्यम से भी जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान भी खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों को स्वीप की शपथ दिलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
‎
‎मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप वरुणा अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। स्वीप के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों और खेल गतिविधियों सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों तक मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
वहीं उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर आगामी विधानसभा निर्वाचन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
‎
‎

Related posts

Uttarakhand Assembly session: Yogi का यूपी मॉडल अपनाएगी Dhami सरकार, उपद्रवियों पर कसेगी नकेल

cradmin

Lok Sabha Election 2024: BJP के लिए आसान नहीं Haridwar का चुनावी समर, चुनाव प्रबंधन की कड़ी परीक्षा

cradmin

टिहरी:- बेलेश्वर -चमियाला बाजार के बीच लगा 2 घंटे का जाम ,खुली यातायात व्यवस्था की पोल।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights