khabaruttrakhand
उत्तरकाशीराजनीतिक

ब्रेकिंग:-गंगोत्री सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन

गंगोत्री सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी।

कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने सोमवार को गंगोत्री विधानसभा से नामांकन किया।

उन्होंने कहा की उनकी प्राथमिकता में गंगोत्री विधानसभा कि चौमुखी विकास करना है साथ ही बेहतर स्वस्थ, सड़क, स्कूल को गांव गांव तक पहुचना है।

इसके साथ बेरोजगारों को स्वरोजगार देना उनकी प्रथमिकता में रहेगी।

सोमबार को नामांकन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुये पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते पांच साल तक प्रदेश में कुछ कार्य नही किया है जिससे लोगो मे बाहरी रोष ही तथा अब लोगो ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

भाजपा ने इन पांच साल में लोगो के साथ छलावा किया।

कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण पर कांग्रेस पार्टी ने पांचवी बार भरोसा जताया है।

इससे पूर्व विजयपाल सजवाण दो बार गंगोत्री विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।

साथ ही गंगोत्री विधानसभा से जिसका विधायक उसकी सरकार का मिथक भी जारी रहा।

सजवाण 2002 और 2012 में विधायक जीते थे।

जिसमें उन्होंने एक बार कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी बार भाजपा के प्रत्याशी को शिकस्त दी थी।

तो वहीं 2007 और 2017 में विजयपाल सजवाण को भाजपा प्रत्याशी से मात खानी पड़ी थी।
कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण 1980 से छात्र राजनीति से इस क्षेत्र में कूदे थे और उसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष और सभासद भी रहे।

उसके बाद 2002 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल रहे।

 

Related posts

यहां घात लगाए गुलदार ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-करंट फैलने से चमोली में हुई दर्दनाक घटना के 6 घायलों का इलाज एम्स में, घायलों को अगले 12 घन्टे तक वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश की घोषणा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights