khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेलों का शुभारम्भ 19 नवम्बर को बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी से किया जायेगा।

खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेलों का शुभारम्भ 19 नवम्बर को बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी से किया जायेगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान मंे जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन 19 नवंबर से 27 नवम्बर, 2024 तक किया जायेगा।

19 नवम्बर को बौराड़ी स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलों का शुभारम्भ किया जाएगा, जिसके तहत अंडर-20 (बालक/बालिका वर्ग) में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल, फुटबाल (बालिका वर्ग), हॉकी, हैण्डबाल, मलखम, मुर्गा झपट, बॉक्सिंग, टी.टी.(बालिका वर्ग) आयोजित की जायेंगी।

इसके साथ ही 20 नवम्बर को अण्डर-14 एवं 17 (बालिका वर्ग), 21 नवम्बर को अण्डर-14 एवं 17 (बालक वर्ग), 22 एवं 23 नवम्बर को अण्डर-14, 17 एवं 20 (बालक/बालिका वर्ग), 24 नवम्बर को अण्डर-23 (बालक/बालिका वर्ग) के खेल बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में आयोजित किये जायेंगे। वहीं 25 नवम्बर को अण्डर-14, 17, 20 एवं 23 (बालक/बालिका वर्ग) के नई टिहरी/चम्बा में तथा 26 नवम्बर एवं 27 नवम्बर को अण्डर-14, 17, 20 एवं 23 (बालक/बालिका वर्ग) के मुनिकीरेती पूर्णानन्द स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित किये जायेंगे।

खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को डीबीटी के माध्यम से 800 रुपए, 600 रुपए, 400 रुपए प्रदान किये जायेंगे।

ज

Related posts

एसआईआर के तहत 6 विधानसभाओं में 1,17,501 नोटिस जारी, 75,985 पर हुई सुनवाई।

khabaruttrakhand

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरूवार को आई.ई.सी. वैन के जाखणीधार ब्लॉक के इस क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत।

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश में इंडियन सोसायटी ऑफ पेन क्लिनिशियन के आईएसपीसीसीओएन (ISPCCON 2024 ) कांफ्रेंस का विधिवत आगाज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights