khabaruttrakhand
राजनीतिकनैनीताल

ब्रेकिंग:-बरिष्ट भाजपा विधायक बंशीधर भगत बने प्रोटेम स्पीकर

स्थान नैनीताल ।

बरिष्ट भाजपा विधायक बंशीधर भगत बने प्रोटेम स्पीकर ।
रिपोर्ट ललित जोशी।

जनपद नैनीताल के कालाढूंगी से नव निर्वाचित विधायक बंशीधर भगत को उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर फिलहाल नियुक्त किया है जब तक नई सरकार का गठन नही होता ।
यहाँ बता दें श्री भगत सातवें बार विधायक बने हुए हैं।

उत्तराखंड की पांचवी नवगठित विधानसभा को भाजपा के वरिष्ठतम विधायक कालाढूगी बंशीधर भगत को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) नई सरकार में विधानसभा द्वारा अनुच्छेद 180(1) के तहत अध्यक्ष का निर्वाचन ना होने तक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।

नई विधानसभा द्वारा जब तक नए अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं कर लिया जाता, तब तक विधानसभा के अध्यक्ष के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद-180(1) के अनुसार राज्यपाल द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति की जाती है। इसके साथ ही संविधान के अनुच्छेद-188 के प्राविधान के अनुसार नव निर्वाचित सदस्यों को सदन में स्थान ग्रहण करने से पूर्व राज्यपाल या उनके द्वारा इस निमित्त नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष शपथ लेना आवश्यक होता है।
बंशीधर भगत अब तक सात बार विधायक बन चुके हैं। वर्ष 1991 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नैनीताल से विधायक बने।
फिर 1993 मे दूसरी बार एवं 1996 में तीसरी बार नैनीताल के विधायक बने।
इस दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री, पर्वतीय विकास मंत्री, वन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद वह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रहे।वर्ष 2007 में हल्द्वानी विधानसभा से वह चैथी बार विधायक बने।
उत्तराखंड सरकार में उन्हें वन और परिवहन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2012 में परिसीमन कालाढूंगी विधानसभा से उन्होंने फिर विजय प्राप्त की। फिर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में छठी जीत दर्ज की।
श्री भगत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने सातवी बार 2022 में कालाढूंगी से इस बार भी जीत दर्ज की हैै।

Related posts

Baba Tarsem Singh murder: पहाड़ से तराई और UP तक बाबा तरसेम सिंह की संपत्ति, अब जांच कर रही पुलिस

cradmin

Uttarakhand BJP: आज से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के प्रवास पर Haridwar सांसद निशंक, मिली ये जिम्मेदारियां

cradmin

BreakingNewsParliament:-संसद का विशेष सत्र: पीएम मोदी सुबह 11 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights