khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

प्रतापनगर ब्लॉक के रा.उ. मा. वि. छेरपधार रैका जनपद टिहरी गढ़वाल* में 01दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल*

जिलाधिकारी महोदया, टिहरी गढ़वाल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में, अपर जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के अनुपालन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के लिए स्कूल सेफ्टी पर आधारित, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला में  दिनांक- 13 अक्टूबर 2025 को *प्रतापनगर ब्लॉक के रा.उ. मा. वि. छेरपधार रैका जनपद टिहरी गढ़वाल* में 01दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी के तत्वाधान में DDMA टिहरी के अनिल सकलानी मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं/विद्यालय कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी दी गई एवम आपदा के प्रकार, आपदा के पहले, आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे में बताया गया।

आपदा से पूर्व तैयारी, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के बारे में बताया गया। बेसिक उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्थिति के समय क्या करें, स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके, आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन, राज्य आपातकाल आपातकालीन के टोल फ्री नंबरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर 63 छात्र छात्रा और विद्यालयकर्मी उपस्थित थे। *प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र रतुड़ी जी* द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल।

Related posts

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल कॉलेज फेस्टिवल पायरेक्सिया 2023 का आगाज,मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विशिष्ट अतिथि रहे ये।

khabaruttrakhand

लाइलाज नहीं है ’लकवा’ – लक्षण नजर आते ही समय पर शुरू करें इलाज – जानकारी और बचाव से रहेगा शरीर स्वस्थ – हार्ट अटैक से खतरनाक है ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले अड़तालीस घंटों की कालावधि के दौरान सार्वजनिक सभाओं का प्रतिषेध कर धारा 144 लागू करने के आदेश निर्गत,जाने अधिक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights