khabaruttrakhand
उत्तराखंडआध्यात्मिकनैनीतालराजनीतिक

ब्रेकिंगः-प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री धामी ने गोलज्यू मन्दिर घोड़ाखाल में प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना।

प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री धामी ने गोलज्यू मन्दिर घोड़ाखाल में प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना।

रिपोर्ट:- ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बसे घोड़ाखाल न्याय के गोलज्यू मन्दिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए यहाँ पहुँचे।

जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर गोलज्यू देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

यहाँ बता दें अपनी धरोहर संस्था द्वारा गोलज्यू संदेश यात्रा 24 अप्रैल से मुनस्यारी से शुरू होकर कुमाऊँ व गढ़वाल मंडल के कई जिलों में होते हुए नैनीताल जनपद के घोड़ाखाल गोलज्यू मन्दिर पर समापन हुआ।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ मन्दिर पहुँचे। उन्होंने भी सन्देश यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिये दुआ माँगी।

धरोहर संस्था का उद्देश्य उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देना है ।

जिसके लिए गोलज्यू संदेश यात्रा शुरू की गई है। ।

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, डी आई जी डॉ नीलेश आनंद भरणे, जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल, समेत धरोहर संस्था के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया, आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स में राज्यभर के फि​जिशियनों की वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न, सभी 13 जिलों के प्रतिभागी चिकित्सकों ने लिया प्रशिक्षण

khabaruttrakhand

यहाँ के चिकित्सकों ने निकाली हाथ में बनी 5.6 किलो की गांठ – पुनर्निमाण प्रक्रिया से किया धमनी और रक्त वाहिकाओं को स्थापित – बीमारी के चलते हाथ नहीं हिला पा रहा था 25 वर्षीय युवक।

khabaruttrakhand

अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त मुख्य सरगना को पुरोला पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights