khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविदेश ब्रेकिंगविशेष कवर

विशेष अभियान 6.0 के तहत बौराड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

*विशेष अभियान 6.0 के तहत बौराड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक*

भारत सरकार द्वारा संचालित विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, टिहरी गढ़वाल की मिशन शक्ति हब टीम एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा बौराड़ी स्थित साईं चौक एवं टैक्सी स्टैंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति के जिला समन्वयक रमेश डंगवाल ने बताया कि विभाग द्वारा विशेष अभियान 6.0 के तहत इससे पूर्व डीपीओ कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर तथा नई टिहरी स्थित देवीधार पिकनिक स्पॉट में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है। इसी क्रम में आज बौराड़ी के साईं चौक एवं टैक्सी स्टैंड में क्लीन हिमालय, ग्रीन हिमालय के साथ संयुक्त रूप से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति के कार्मिकों द्वारा स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति की जेंडर स्पेशलिस्ट रजनी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकास, डेटा एंट्री ऑपरेटर सौरभ रावत, लेखा सहायक नवीन, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि बिष्ट, सुषमा, पार्वती, जिला समन्वयक पोषण अभियान आशीष नेगी तथा क्लीन हिमालय, ग्रीन हिमालय के दिव्यांशु रावत, छात्र संघ सचिव ऋतुराज नेगी, सह सचिव खुशबू सहित हिना, राधिका, प्राची, चांदनी, शिवम, अमन, ईशान, अजय, दिलीप आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand: ART सुविधा से 1938 निसंतान दंपतियों को हुआ वरदान, स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट की है

cradmin

संस्थान में व्यापक अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तत्परता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एम्स में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: Nainital की ट्रैफिक व्यवस्था पर High Court ने SSP को किया तलब, इस प्लान के साथ पेश होने के निर्देश

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights