khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअपराधअल्मोड़ाउत्तराखंडविशेष कवर

ब्रेकिंग:-सल्ट के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैठाणी और अनेड़ी में चोरों ने किया हाथ साफ़ ।

रिपोर्ट:- गोविन्द रावत

सल्ट के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैठाणी और अनेड़ी में चोरों ने किया हाथ साफ़ ।

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ महीनों में चोरों ने कई चोरियों को अंजाम दे दिया है।
.जिसमें से चोरों ने गांव की दुकानों , घरों और स्कूल में चोरी की है और इस बार चोरों ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैठाणी और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनेड़ी को अपना निशाना बनाया है।
होली त्यौहार की छुट्टी के बाद जब शुक्रवार को विद्यालय खुला तो दोनों विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने देखा कि रसोई का ताला टूटा हुआ है। और रसोई में से सारा सामान गायब मिला रसोई घर का कुंडा काटकर चोरों ने सामान पर हाथ साफ़ कर दिया है।

चोरों का दोनों विद्यालयों में चोरी करने का तरीका एक ही है वो जिस कुंडे में ताला लटकाया जाता है उसे काट देते हैं । और ताला बाहर निकलकर दरवाजा खोल लेते हैं। फिर अंदर रखे रसोई के सारे सामान पर हाथ साफ़ कर देते हैं।

अनेड़ी विद्यालय के शिक्षक रवि दत्त और मैठाणी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार ने बताया कि विद्यालय से चोरों ने गैस सिलेंडर, चूल्हा और रसोई में रखे । बर्तन चोरी किए हैं। इससे पहले भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैठाणी में चोरों ने स्कूल की रसोई में रखे गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी कर लिए थे। जिसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने खंड कार्यालय शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुमाड़ सल्ट में दी थी।
इन दोनों चोरियों की सूचना राजस्व उप निरीक्षक को दे दी गई है। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक इकरार अंसारी ने दोनों विद्यालयों में चोरी की सूचना मिली ।

राजस्व उप निरीक्षक ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया गया दोनों विद्यालयों में चोरी होली छुट्टी के दौरान हुई है ।
दोनों घटनाओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
राजस्व विभाग टीम द्वारा जांच जारी है, जैसे ही चोरी या चोरों का कोई खुलासा होता है हमारे द्वारा अग्रिम कार्यवाही कर दी जाएगी।

Related posts

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक , दो दिन के भीतर पार्किंग स्थल चयनित कर प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-उत्तराखंड हाईकोर्ट के बार एसोसियन के चुनाव होंगे 27 मई को

khabaruttrakhand

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले Congress को लगा बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने थमाया पार्टी को त्यागपत्र

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights