khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

ब्रेकिंग:-श्री नन्दा देवी महोत्सव का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

स्थान। नैनीताल।

श्री नन्दा देवी महोत्सव का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में श्री नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, अजय भट्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, सुमित ह्रदयेश समेत भाजपा व सेवक सभा के सदस्यों ने मिलकर किया।

इस अवसर पर राम सेवक सभा में समिति के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किये। वही दूसरी ओर छोलिया दल ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, विधायक, व जिले के अधिकारियों को समिति सदस्यों द्वारा स्वागत व अभिनन्दन कर रामलीला मैदान में भव्य स्वागत के साथ लाये।
इस दौरान शिवा रेस्टोरेंट, शिवा गेस्ट हाउस के मालिक पंकज टण्डन ने सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
यहाँ बता दे दो वर्ष से श्री नन्दा देवी महोत्सव सादगी के साथ मनाया जा रहा था।
इस बार एक सितंबर से सात सितंबर तक भव्य रूप से महोत्सव मनाया जायेगा।
इस दौरान कदली दल को बेंड बाजो व छोलिया दल समेत समिति सदस्यों के साथ ज्योलीकोट को रवाना किया गया जय माँ नन्दा सुनंदा व जय माता की गूंज से सरोवर नगरी गुंजायमान हो गई।
इस अवसर पर श्री भट्ट ने देश वासियों , नैनीताल वासियों को नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव की बधाई देते हुए कहा महोत्सव को भाई चारे के रूप में मनाया जाना चाहिए।

Related posts

Haridwar हत्या और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी पांच साल से फरार, STF ने गिरफ्तार किया; दो और संदिग्ध अभी भी गिरफ्त से बाहर

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग और इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजी (आई. एस.ए.) की ऋषिकेश शाखा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः- दो अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी। पंकज भट्ट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights