khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालविशेष कवर

ब्रेकिंग:-सफाई कर्मचारी अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति है। उनकी समस्याओं को गम्भीरता से ले अधिकारी।

सफाई कर्मचारी अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति है। उनकी समस्याओं को गम्भीरता से अधिकारी ले ।

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल पहुँची राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष डॉ अंजना पवार का को राज्य अतिथि गृह नैनीताल में सफाई कर्मचारियों ने स्वागत व अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर डॉ पवार ने सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक जीवन का अध्ययन एवं इनके पुनर्वास के लिए स्वरोजगार योजना कार्यक्रमो के अन्तर्गत किए जा रहे कायो एव मूलभूत समस्याओ की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा सफाई -कर्मचारी अन्तिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति है ,
सम्बन्धित अधिकारी सफाई -कर्मचारियों के हितों की समस्याओ को गम्भीरता से ले।
उन्होंने समस्त निकायो के अधिकारिंयो को निर्देश दिए की प्रत्येक सफाई कर्मी का तीन माह मे हैल्थ चैकअप, आई कार्ड जिस पर ब्लड ग्रुप अंकित हो , मौसम के अनुसार यूनिफार्म, रेडियम जैकेट, सफाई से सम्बन्धित अन्य उपकरण,पेंशन प्रकरण, मृतक आश्रितो की नियुक्त, शिक्षित सफाई कर्मचारियों की योग्यतानुसार पदोन्नति,के अलावा अन्य सुविधा देना सुनिश्चित करे।
उन्होंने समाज कल्याणअधिकारी को सफाई कर्मियों के हित की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कैंप के माध्यम से देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को मुख्यधारा से कैसे जोड़ा जाए इस सोच के साथ अधिकारी कार्य करें।

उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों की नियुक्ति के जो भी मामले लंबित हैं अधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका समाधान निकालना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, नगर निकायों के ईओ, सफाई कर्मचारी के पदाधिकारीमनोज पवार, विशाल बिरला, सुनील , समाज कल्याण, पर्यटन, श्रम विभाग, के अलावा सफाई कर्मचारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

BJP को हराने के लिए Uttarakhand में भी एक्टिव हो गई Congress, विशेष अभियान का आयोजन; BJP पर गरज रहे कार्यकर्ता

cradmin

इस धाम के लिए रोपवे परियोजना के स्थल पर शुरू हो गया निर्माण कार्य।

khabaruttrakhand

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पैराग्लाइडिंग पायलट एवं विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटो ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights