khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडचमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालविशेष कवरस्टोरी

दुखद: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्युटी पर तैनात पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत।

दुखद: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्युटी पर तैनात पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत,डबर कोट डेजंर जोन का है मामला।

जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर डबर कोट के पास पहाडी़ से पत्थर गिरने ने पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत हो गयी है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबर कोट में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी गनीमत रही कि साथ उनके साथ मे चल रहा एक होमगार्ड बाल बाल बच गया।

आपको बताते चले कि यमुनोत्री रोड़ पर ओजरी डबरकोट डेंजर जॉन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है।

वाहनों को पास करवाने के बाद लौटते समय अचानक पहाड़ी से आये पत्थर की चपेट में आकर पुलिस हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर की मौत हो गयी।

पुलिस जवान को बड़कोट अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

चिकित्साधिकारी डॉ दक्षिणा अस्थाना ने बताया कि बेहोसी की हालत में पुलिस जवान चमन तोमर पुत्र रत्न सिंह तोमर उम्र 37 वर्ष को लेकर आये लेकिन वह मृत हो चुके थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुँवर ने बताया कि बरसात में डबरकोट के पास आये दिन पहाड़ी से पत्थरो के गिरने का भय बना रहता है।

इस लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गयी थी अचानक पत्थर की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी।

Related posts

ब्रेकिंग:-जनता मिलन कार्यक्रम एवं अवैध खनन की मासिक बैठक।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत मा. गंगा के तट पर आस्था पथ के समीप मुनि की रेती में आज तक द्वारा आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-रोड नही तो बोट नही को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights