khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- इस इंटर कॉलेज में नहीं है तीन वर्षों से भूगोल का अध्यापक, अभिभावकों ने दी आन्दोलन की चेतावनी।जाने क्या था पिछला रिज़ल्ट इस विषय का।

उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा इंटर कॉलेज में  तीन वर्षों से भूगोल का अध्यापक नही है, अब अभिभावकों ने दी है आन्दोलन की चेतावनी।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी ,/उत्तरकाशी।

पीटीए अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण ने बताया कि यह बड़े दुख की बात है कि यहां नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

उन्होंने बताया कि विकासखंड डुंडा के मुख्यालय में स्थित स्वर्गीय लाखीराम सिंह सजवान राजकीय इंटर कॉलेज में विगत 3 वर्षों से भूगोल का अध्यापक नहीं है।

वर्ष 22 /23 के सत्र की बात करें तो बोर्ड की परीक्षा में लगभग 40 बच्चे इस विषय में फेल हो गए थे लेकिन विभागीय अधिकारियों कोई फर्क पड़ा।

जबकि पीटीए अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण के द्वारा लगातार इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत भी करवाया गया।

पीटीए अध्यक्ष के द्वाराआज अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर विचार किया गया।

वही इस विषय में अभी 72 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं इनका क्या होगा भगवान जाने, मीटिंग में मुख्यमंत्री /शिक्षा मंत्री/ जिलाधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से पत्र भेजा गया।

 

जिसमें सभी ने निर्णय लिया कि अगर जल्द ही इस विषय में कोई व्यवस्था नहीं होती तो सभी अभिभावकों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

अब देखना है कि इन बच्चों के बारे में संबंधित विभाग क्या निर्णय लेता है।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को एलपीजी वितरण एवं सिटी गैस वितरण संरचना परियोजना की प्रगति समिति बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-नाबालिग किशोरी को बरगलाकर भगा ले जाने वालों को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-दादी के हाथ से गुलदार ने छीना 4 साल की मासूम पोती को, घर मे मचा कोहराम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights