khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- यहां हुआ दुःखद हादसा, वाहन में सवार थे 11 लोग , नौ लोगों ने तोडा दम।

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के गांव छीड़ाकान में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था।

रिपोर्ट:- चंदन सिंह बिष्ट

बताया गया है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या हुई नौ, वहीं वाहन में 11 लोग थे सवार ।

सभी मृतक ओखलकांडा क्षेत्र के डालकन्या व अधौड़ा गांव के।

वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोग का अस्पताल में चल रहा है इलाज ।

मृतकों एवं घायलों की सूची ।

भीमताल ओखलकांडा:-
नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के गांव छीड़ाकान में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

वाहन में 11 लोग सवार थे वही चंदन सिंह बिष्ट की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इसमें से नौ लोगों ने दम तोड़ दिया है।

पिकअप वाहन 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।

वही इस हादसे में ग्रामीण की मदद से घायलों व शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायलों का उपचार ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बताते चले कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे पिकअप ओखलकांडा के पतलोट से हल्द्वानी के लिए चला था।

इसमें चालक सहित 11 लोग सवार थे, कुछ ही दूरी पर चलने के बाद छीड़ाकान में पिकअप 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

वही इस दुखद एवं दर्दनाक हादसे में मौके पर ही छह लोगाें की मौत हो गई थी वही मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

बाइक से टक्कर होने की सूचना नहीं है ग्रामीणों ने सभी घायलों व मृतकों को सड़क तक पहुंचाया।

वही बाद में तीन घायलों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

बाकी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में उपचार चल रहा है।

मृतक ओखलकांडा क्षेत्र के ही डालकन्या व अधौड़ा गांव के हैं। इसमें पिता-पुत्र, पत्नी-पत्नी, बेटा, भाई भी शामिल हैं।

. राहत-बचाव कार्य में देरी से आक्रोश

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस-प्रशासन की टीम के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।

ग्रामीणों ने कहा कि घटना के होने के दो घंटे तक मदद नहीं मिल सकी, उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों पर भी ग्रामीण बरस पड़े।

★. मृतकों व घायलों की सूची
मृतक
नाम – उम्र – निवासी

1. धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू – 38 साल – डालकन्या
2. तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र – 35 साल – डालकन्या
3. रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद – 26 साल – डालकन्या
4. तनुज पुत्र तुलसी प्रसाद – 7 साल – डालकन्या
5. देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त – 45 साल – डालकन्या
6. नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू – 26 साल – डालकन्या
7. राजेंद्र पनेरू पुत्र तुलसी पनेरू – 5 साल – डालकन्या
8. शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह – 25 साल – अधौड़ा
9. नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह – 21 साल – अधौड़ा
. घायल👇

1. हेम चंद्र पनेरू पुत्र किशनानद पनेरू – 46 साल – डालकन्या
2. योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद – 9 साल – डालकन्या

Related posts

आत्म रक्षा:-जनपद पुलिस द्धारा स्कूली छात्राओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

व्यवस्थाओं की खुली पोल:-उपजिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हॉस्टल का आकस्मिक निरीक्षण,पाई कई खामियां। संबंधित वार्डन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने तथा कारण बताओं नोटिस जारी।

khabaruttrakhand

High Court: नगर पंचायत पुरोला के निर्वतमान चेयरमैन मामले की सुनवाई, राज्य सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights