khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत लालपानी में निर्माणाधीन ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा किया गया निरीक्षण।

नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत लालपानी में निर्माणाधीन ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रमेश सिंह रावत सहायक नगर आयुक्त, श्री चमन सिंह तहसीलदार ऋषिकेश, श्री अर्जुन सिंह साइट प्रोजेक्ट मैनेजर , श्री संदीप रतूड़ी जूनियर इंजीनियर नगर निगम आदि उपस्थित हुए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट की बाउंड्री वॉल लगभग 450 मीटर तक बन चुकी है जबकि अभी लगभग 1000 मी निर्मित की जानी अवशेष है ।

मौके पर पिलर बीम डालने की कार्रवाई की जा रही है। टचिंग ग्राउंड प्लांट के अन्य कार्यों के लिए संबंधित एजेंसी द्वारा सर्वे का काम किया जा रहा है तथा स्वीकृत डिजाइन के अनुसार डिमार्केशन की कार्रवाई की जा रही है।

प्लांट में गार्ड रूम, साइट ऑफिस, स्टोर आदि तैयार किया जा चुका है ।प्लांट में बिजली का कनेक्शन ले लिया गया है। पानी के कनेक्शन की कार्रवाई गतिमान है जो एक-दो दिन में पूर्ण कर ली जाएगी।सीसीटीवी इंस्टॉल किये जा चुके हैं । ग्रीन एरिया चिन्हित किया जा चुका है । वन विभाग के स्तर से जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु खाई खोदने तथा ग्रीन एरिया विकसित करने हेतु आकलन तैयार किया गया है तथा खाई खोदने की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी । साथ ही सड़क की वन भूमि के हस्तांतरण की कार्रवाई भी गतिमान है ।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित कार्यदायी एजेंसी द्वारा लगभग 50 से अधिक कर्मकारों को काम पर लगाया गया है । इस संबंध में मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य कार्यों को भी तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ।

उम्मीद है कि शीघ्र ही प्लांट के सभी कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। निर्धारित समय से पहले प्लांट को सुचारु करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

घनसाली ब्रेकिंग:-उप जिलाधिकारी घनसाली द्वारा इस सीमांत गाँव मे सरकार जनता के द्वार के अंतर्गत चौपाल लगाकर सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand BJP: कल से गाँव चलो अभियान, CM Dhami कलेडी गाँव में रहेंगे, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी

cradmin

“Bageshwar : सरयू नदी में अवैध खनन की शिकायत, टीम ने loader machine के साथ खनन की जांच शुरू की”

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights