khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

यहाँ शराब की तस्करी करते 02 गिरफ्तार , 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

डुण्डा मे शराब की तस्करी करते 02 गिरफ्तार 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी
आगामी लोक सभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चुनाव को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं निर्वाध तरीके से सम्पन्न करवाने की रणनीति व कार्ययोजना बनानी शुरु कर दी गयी है।

जनपद में पुलिस नाकों व संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त व चैकिंग बढा दी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण तथा *एसएचओ कोतवाली* की देखरेख में देर सायं को *डुंडा पुलिस द्वारा डुण्डा बैरियर पर चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों क्रमशः अरुण कुमाई व रविन्द्र को स्कूटी से 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है।*

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर *60/72 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत किया गया, स्कूटी को मौके पर सीज कर दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- अरुण कुमाई पुत्र कीर्ति सिंह निवासी ग्राम गेवला कोतवाली उत्तरकाशी, उम्र 23 वर्ष
2. रविंद्र कुमार पुत्र पुत्र भरोसे लाल निवासी गेवला कोतवाली उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष।

*बरामदगी-* 3 पेटी अंग्रेजी शराब ( 12 बोतल व 96 पव्वे)

*पुलिस टीम-*
1- उ0 नि0 तस्लीम आरिफ – चौकी प्रभारी डुण्डा
2-मुख्य आरक्षी मोहन
3.मुख्य आरक्षी गजपाल
4.का0 अनिल नौटियाल।

Related posts

कार्यवाही:-नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम हेतु पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं गठित टीम तथा पुलिस बल के साथ पॉलिथीन अभियान चलाया गया।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: BJP में शामिल हो सकते हैं Congress छोड़कर आए मनीष खंडूड़ी, पार्टी के संपर्क में कई और नेता

cradmin

11वें अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर हाईकोर्ट में डॉक्टर रेनू आर्या ने किया संचालन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights