khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:- पूर्व सीएम जोशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन । इस पार्टी से बने थे पहले मुख्यमंत्री।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.
वरिष्ठ शिव सेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है।

उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ।

बताते चलें कि मनोहर जोशी 86 वर्ष के थे. उनके पार्थिव शरीर को सुबह 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए माटुंगा रूपारेल कॉलेज के पास उनके आवास पर रखा जाएगा।

बताया जाता है कि उन्होंने 86 साल की उम्र में दोपहर करीब 3:00 बजे अंतिम सांस ली।

मनोहर जोशी के पार्थिव शरीर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए माटुंगा स्थित उनके घर पर रखा जाएगा।

इसके बाद जोशी का अंतिम संस्कार दादर श्मशान घाट पर किया जाएगा.

बने थे शिव सेना के पहले मुख्यमंत्री

मनोहर जोशी शिव सेना के दिग्गज नेताओं में से एक थे. हम आपको बता दें कि जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले अविभाजित शिव सेना पार्टी के पहले नेता थे।

इसके अलावा, मनोहर जोशी 2002 से 2004 तक तत्कालीन वाजपेयी सरकार में सांसद और लोकसभा अध्यक्ष भी रहे। मार्च 1995 में मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।

मनोहर जोशी बाला साहेब के प्रति वफादार थे.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी न केवल शिव सेना के पहले अध्यक्ष बने बल्कि दिवंगत शिव सेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के बेहद करीबी सहयोगियों में से एक थे।

जोशी बाला साहेब के बेहद वफादार माने जाते थे. पिछले साल जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनका हाल जानने के लिए अस्पताल गए थे।

वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले शिवसेना नेता हैं और 1966 में इसकी स्थापना के बाद से पार्टी से जुड़े हुए हैं।

रायगढ़ जिले में जन्म हुआ।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था। जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गजानन कृष्ण जोशी और माता का नाम सरस्वती गजानन था।

Related posts

ब्रेकिंग:-पेपर लीक एंव भर्ती घाेटाला मामले मे शनिवार काे कांग्रेसियाें ने शिवालय मे जलाभिषेक कर सरकार की सद्दबुद्दि की कामना की

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में संस्थान के ब्लड बैंक व हरिद्वार क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन।

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश में इंडियन सोसायटी ऑफ पेन क्लिनिशियन के आईएसपीसीसीओएन (ISPCCON 2024 ) कांफ्रेंस का विधिवत आगाज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights