khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी : राकेश राणा।

जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी : राकेश राणा

कीर्तिनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संगठनात्मक जनपद देवप्रयाग–नरेंद्रनगर के प्रभारी राकेश राणा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार के दस वर्षों के शासन से जनता त्रस्त है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प ले चुकी है।

बुधवार को कीर्तिनगर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए राकेश राणा ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से कमर कस लें। पार्टी की मजबूती के लिए गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता के बीच भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करें और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रदेश भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और जनविरोधी नीतियों से जूझ रहा है। बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। आस्था और धर्म के नाम पर जनता की भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब इन मुद्दों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में देगी।

इस अवसर पर देवप्रयाग–नरेंद्रनगर के नवनियुक्त सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष रामलाल नौटियाल (लब्बू भाई) तथा नवगठित मलेथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र बुटोला का जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे। उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

कीर्तिनगर पहुंचने पर जिला प्रभारी राकेश राणा का भी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मोहनानंद डोभाल, पीसीसी सदस्य श्यामलाल आर्य, सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, महासचिव रघुबीर सिंह भंडारी, वरिष्ठ नेता डॉ. प्रताप सिंह भंडारी, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के सभासद नवीन सेमवाल,सोशल मीडिया से अनिल कुमार एवं अर्जुन गोदियाल, युवा कांग्रेस से नितिराज, डीपीसी सदस्य नवीन सेमवाल, प्रदीप थपलियाल, वीरेंद्र पंवार, प्रदीप पालीवाल, राजेंद्र रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना कुंवर, प्रदेश सचिव रजनी मेवाड़, महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष अनीता देवी, विनीता असवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दीपलाल टमटा, पूर्व प्रधान आशुतोष रावत, सुमन रावत, विकास असवाल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

इस संस्थान में युवाओं से पैसे लेकर नौकरी लगाने के सामने आ रहे मामले, ऐसे असंवैधानिक कार्यों में संलिप्त लोगों के बहकावे में नहीं आने की अपील जनमानस की गई।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अगर आपका भी खाता है डाकघर(पोस्टऑफिस) में, यह खबर है आपके काम की। जाने 3 अहम बदलाव।

khabaruttrakhand

भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को यहां 2 मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights