khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे BJके विरोधी

Uttarakhand: लोकतंत्र के महायज्ञ में आहूतियां बढ़ें तो मंगल होए...मतदान से कन्नी काट लेते हैं 28 लाख मतदाता

Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Election का बेशक अभी एलान नहीं हुआ है, लेकिन राज्य में तकरीबन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी समर में ताल ठोकने के लिए कमर कस ली है। प्रदेश में सत्तारूढ़ BJP पांच में तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और बाकी दो सीटों पर वह कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

मुख्य विपक्षी दल Congress ने भी गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस में भी BJP  की तरह दो सीटों पर प्रत्याशियों का एलान होना बाकी है।  BSP ने पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी इस हफ्ते कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। समाजवादी पार्टी ने भी दो मैदानी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का विचार बनाया है। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में SP ने एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा था।

BJP के विरोधी राजनीतिक दलों के चुनाव लड़ने की तैयारी को देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि राज्य में वे एक साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हालांकि शुरुआत में कुछ सीटों पर इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी खड़ा करने के कयास लगाए जा रहे थे। पांचों सीटों पर जीत की हैट्रिक बनाने के लिए BJP तैयारियों के मामले में अभी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे है। पार्टी टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उसके हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर जल्द उम्मीदवार घोषित होने की संभावना है। Congress में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन जारी है। वामपंथी दल भी दो सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।

2019 में BJP और Congress के बीच था सीधा मुकाबला

2019 के लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर BSP, UKD समेत कई दलों ने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन सीधा मुकाबला BJP और Congress के बीच ही हुआ। इस चुनाव में SP बेशक हरिद्वार और नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रही है, लेकिन पिछले चुनाव में उसका एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था। BSP ने गढ़वाल सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।

2019 में किस सीट पर किस दल को कितने फीसदी वोट मिले

संसदीय क्षेत्र भाजपा कांग्रेस बसपा अन्य
टिहरी 64.3 30.11 0.52 5.07
गढ़वाल 67.78 27.31 4.91
अल्मोड़ा 63.54 30.25 4.75 4.75
नैनीताल 61.24 34.35 2.26 2.15
हरिद्वार 52.28 31.96 13.63 2.13
नोट: आंकड़े प्रतिशत में, स्रोत- चुनाव आयोग

भाजपा जल्द बची हुईं दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर देगी। पांचों सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतने की हमारी पूरी तैयारी है। – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जल्द पार्टी हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा। – करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

उक्रांद लोकसभा की सभी पांचों सीटों से प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगा। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। -विजय बौड़ाई, केंद्रीय महामंत्री उक्रांद

बसपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। जल्द हम प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। – चौधरी शीशपाल, प्रदेश अध्यक्ष, बसपा

हमने दो लोस सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी आलाकमान को प्रस्ताव भेजा है। अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का इंतजार है। -शंभूनाथ पोखरियाल, प्रदेश अध्यक्ष सपा

Related posts

यहाँ ईट राइट फॉर अ बेटर लाइफ’थीम पर आहार, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

डबरानी दुर्घटना न्यू अपडेट बढ़ा घायलों का आकंड़ा;-उक्त दुर्घटना में घायल , लापता एवं मृतक की सूची जारी। यह रही नामो की सूची।

khabaruttrakhand

CM Dhami: गृह जनपद पिथौरागढ़ में दिखा CM Dhami का अलग अवतार, चलाया चरखा; सिल पर पीसा नमक

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights