khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

एडीएम ने जिला प्रोबेशन कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा* ‎ ‎*विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण, चाइल्ड हेल्पलाइन और एसओएस बाल ग्राम की व्यवस्थाएं देखीं।

एडीएम ने जिला प्रोबेशन कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
‎
‎*विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण, चाइल्ड हेल्पलाइन और एसओएस बाल ग्राम की व्यवस्थाएं देखीं*
‎
‎ अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जिला प्रोबेशन कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों, विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
‎
‎निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण में आवासित एक बालिका को परिवार मिल गया है। इसके लिए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई है। बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 पर जनवरी से सितंबर 2026 तक कुल 68 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 61 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।

‎अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल संरक्षण से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए। बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं पुनर्वास से संबंधित प्रकरणों में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पत्रावलियों एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा विभिन्न बाल संरक्षण संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
‎
‎इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, एसीएमओ डॉ. निधि रावत, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. निधि, सदस्य बाल कल्याण समिति संगीता भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎

Related posts

गुरुवार को जिला पंचायत सभागार बोराड़ी नई टिहरी में जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की सामान्य बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

Uttarakhand ने मृतक के आश्रितों के लिए सरकारी सेवा में भर्ती के नियमों में बदलाव किया, सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के पांच साल के भीतर पात्रता और आवेदन

khabaruttrakhand

कोई कितना ही बड़ा आदमी हो। पहुँच वाला हो ।अगर भ्र्ष्टाचार में शामिल होगा तो कतई बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights