khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, CM ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Uttarakhand: प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, CM ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Uttarakhand: प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों को सिंचाई के लिए अब कर नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशाओं की मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

प्रदेश में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए किसान राज्य सरकार को कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस कर पर रोक लगा दी है। किसान अब बिना कर दिए अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। पहाड़ में छोटी जोत के हजारों किसान भी इससे लाभान्वित होंगे।

जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी इनकी मांगों पर विचार कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर पूर्व में आंदोलन कर चुकी हैं।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी, तहसील कार्यालय घनसाली, थाना घनसाली एवं ब्लॉक कार्यालय भिलंगना का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Harish Rawat: ‘वफादारी’ का इनाम मांगते हुए वंश बेल को सींच रहे, Haridwar लोकसभा सीट के लिए अपने बेटे को उतारने की इच्छा जताई

cradmin

Nainital में सप्ताहांत के दौरान भीड़ उमड़ने से पर्यटन में वृद्धि देखी गई; पार्किंग के लिए विशेष तैयारी

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights