khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: BJP ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी और CM धामी

Uttarakhand: BJP ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी और CM धामी

Uttarakhand: टिहरी लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से BJP प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान BJP ने नामांकन रैली में अपनी ताकत दिखाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम धामी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे।

लोकसभा चुनाव में उतरे BJP व Congress के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से BJP प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से BJP प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही Congress के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन किया। Congress प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

Advertisement

पौड़ी के रांसी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने स्वागत किया। यहां BJP प्रत्याशी अनिल बलूनी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मुख्यालय पहुंचे थे। बलूनी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, गढ़वाल सांसद तीरथ रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई BJP नेता नामांकन में पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कुछ ही देर में पौड़ी रामलीला मैदान में BJP प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Congress के प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का इंतजार

लोकसभा चुनाव में उतरे Congress प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का इंतजार है। प्रत्याशी अपने स्तर पर चुनाव मैदान में डटे हैं। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई बड़ा नेता उत्तराखंड दौरे पर नहीं आया। BJP ने पांचों सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लंबी फेहरिस्त बनाई है। वहीं, Congress ने अभी तक स्टार प्रचारकों की सूची तैयार नहीं की है।

Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया, चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की सूची बनाई जा रही है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद समेत कई बड़े नेताओं की पांचों सीटों पर रैली निकालने की रणनीति तैयार की जा रही है। होली पर्व के बाद स्टार प्रचारकों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

Advertisement

Related posts

ब्रेकिंग:-स्याल्दे के रूडोली में सम्मान समारोह आयोजित।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet: PM आवास के लाभार्थियों पर सरकार मेहरबान, अब देना होगा कम पैसा…जानें और क्या फायदे

cradmin

Uttarakhand Budget Session: Uttarakhand के इतिहास में पहली बार, बजट इस समय पेश किया जाएगा, सुरक्षा कड़ी होगी; दिशानिर्देश जारी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights