khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु विभिन्न विभागों के तत्वाधान में वृहद् स्तर पर स्वीप गतिविधियों करवाई जा रही आयोजित ।

जनपद टिहरी गढ़वाल में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु विभिन्न विभागों के तत्वाधान में वृहद् स्तर पर स्वीप गतिविधियों आयोजित करवाई जा रही है।

जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में ‘‘प्रति परिवार बारम्बार, मतदान तक लगातार‘‘ विशेष अभियान चलाकर स्कूली छात्र-छात्राआंे के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों के 10 एवं 12 वीं के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन 10 परिवार में जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

बुधवार को रा.क.उ.मा.वि. नई टिहरी की छात्रा सोनी ने नई टिहरी क्षेत्रान्तर्गत दस परिवार में जाकर परिवार के सदस्यों एवं आस-पड़ोस के 18 मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
इसी प्रकार रा.का.उ.मा.वि. नई टिहरी की इशिका ने 21 मतदाताओं को तथा सोनी शाह ने 36 मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

सभी छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर जहां अपना सामाजिक दायरा बढ़ा रहे हैं, वहीं निर्वाचन संबंधी अधिक से अधिक जानकारी हांसिल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
छात्र-छात्राओं ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अपने परिजनों और पड़ोसियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में भिलंगना ब्लॉक के मेहर गांव अखोड़ी एवं गंवाडी गावं में बीएलओ के माध्यम से लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत चुनाव का पर्व थीम पर थौलधार ब्लॉक के बंशियु गांव, चम्बा ब्लॉक के रा.इ.का. बंगासूधार, थत्यूड़ ब्लॉक के डांडा की वैली, नरेन्द्रनगर, कीर्तिनगर, जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत महिला चौपाल, रंगोली, मंेहदी आदि कार्यक्रम कर लोगों मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

जिला सूचना विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्टर, वीडियो रील पोस्ट कर लोगों को शतप्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। वहीं जिला पंचायत राज विभाग द्वारा चम्बा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मज्यूड़ में महिला चौपाल के माध्यम से जागरूक किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में किया प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

Harish Rawat: ‘वफादारी’ का इनाम मांगते हुए वंश बेल को सींच रहे, Haridwar लोकसभा सीट के लिए अपने बेटे को उतारने की इच्छा जताई

cradmin

मुख्य विकास अधिकारी ने किया बकरी फार्म, बागी – बमुण्ड , टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights