khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में यहां संत समाज ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर किया ये।

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम पर अखिल भारतीय संत समित ऋषिकेश के विरक्त वैष्णव मंडल समिति ऋषिकेश ने नरेंद्र भाई मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं सभी उत्तराखंड के संत महात्माओं जनप्रतिनिधियों ने नरेंद्र भाई मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में एक दूसरे को मिठाईयां पुष्प वर्षा कर वेद मंत्रों के द्वारा खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर बताया गया कि भारत के इतिहास में यह दूसरी बार कोई महापुरुष सनातन धर्म के हितेषी बनने जा रहा है ।
विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामनडालेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने कहा कि राष्ट्र हित और सनातन धर्म के लिए भारत के हर राजनीतिक दल को आगे आना चाहिए साथ ही अनेकता में एकता का परिचय देना चाहिए।

वहीं इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने उत्तराखंड के सभी सांसदों को भी बधाई देते हुए कहां की उत्तराखंड में रुके हुए विकास को चुने गए सांसदो द्वारा तीव्र गति से कार्यों को किया जाए ।
जिससे उत्तराखंड का नाम पूरे भारत में विख्यात हो।
तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपनाचार्य महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि माननीय मोदी ने वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर सदैव आगे बढ़ रहे हैं जिससे हम समस्त जन मानस को सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर डॉक्टर रामेश्वर दास महाराज महंत छोटन दास महाराज ने कहा साधु संतों के लिए नीशुल्क यात्रा भ्रमण का कानून बनाए, महंत स्वामी आलोक हरी जी महाराज ने कहा पर्यवरण और जल को लेकर सरकर ठोस कदम उठाए क्योंकी वृक्ष के बिना जीवन अधूरा है जल के बिना जिंदागी अधूरी है।

स्वामी गणेश महाराज मोनी बाबा स्वामी महावीर दास महाराज गोपाल बाबा प्रमोद दास बालक दास रघुवर दास श्यामाचरण दास महाराज रविंद्र दास निर्मल दास कन्हैया दास राजू दास महामंडलेश्वर विष्णु दास सखी राम चौबे आदि संत उपस्थित रहे।

Related posts

16 वें वित्त आयोग की उत्तराखंड में उद्योग संघों, पर्यटन क्षेत्र और व्यापार संगठनों के साथ बैठक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-प्रधानमंत्री का देश को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है जिसके लिए संस्कार, शिक्षा, ओर लक्ष्य की जरूरत होती है। भगत सिंह कोश्यारी।

khabaruttrakhand

वित्तीय समझ और लेखा प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद में पहली बार शासन के तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights