khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडविशेष कवरस्टोरी

दुःखद सड़क हादसा: यहाँ बस हुई हादसे का शिकार, 3 की मौत 26 अन्य हुए घायल।

बस हादसा।
इस यात्रा मार्ग में एक यात्री बस गत रात्रि दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसमें में तीन महिला यात्रियों की मृत्यू हुई है और 26 लोग घायल हुए हैं।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस गत रात्रि दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसमें में तीन महिला यात्रियों की मृत्यू हुई है और 26 लोग घायल हुए हैं।
गंभीर रूप से घायल 12 लोगों सहित 05 अन्य घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भेजा गया है जबकि सामान्य रूप से घायल 9 यात्री अभी जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह ने जिला अस्पताल में घायल यात्रियों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाने के साथ ही हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के अनेक वरिष्ट अधिकारी देर रात तक जिला अस्पताल में मौजूद रहे और घायलों के उपचार व गंभीर घायलों के एम्स में शिफ्टिंग की कार्रवाई की निगरानी करते रहे।
गत रात्रि लगभग 9.00 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस संख्या-यूके06-पीए1218 गंगोत्री धाम से वापस उत्तरकाशी की तरफ आते वक्त गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 15-20 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली थी।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों के साथ ही गंगनानी, भटवाड़ी, मनेरी व हर्षिल से मेडीकल टीमों एवं एंबुलेंस को मौके लिए रवाना किया गया।
पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग, आपदा प्रबन्धन क्यूआरटी, अग्निशमन दस्ता, होमगार्ड तथा पी.आर.डी. और बीआरओ की टीम ने मौके पर पहॅॅुंचकर स्थानीय लोगो के सहयोग से रेस्क्यू कार्य संपादित कर घायलों को निकाला।

Advertisement

जिलाधिकारी डॉं. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आपदा नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान का निर्देशन व निगरानी की गई।

जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीएस रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, एआरटीओ जितेन्द्र कुमार आदि अन्य अधिकारियों ने इस रेस्क्यू अभियान का का समन्वय किया।
जबकि पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार तिवारी, पर्यटन अधिकारी केके जोशी, खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित मंमगाई सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान का संचालन करवाया।

Advertisement

दुर्घटनाग्रस्त बस में चालक व परिचालक सहित कुल 29 यात्री (12 महिला, 15 पुरुष एवं 02 बालिका) सवार थे। दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू किए गए घायलों को प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के पश्चात जिला चिकित्सालम उत्तरकाशी में लाया गया।

जहां पर सामान्य रूप से घायल 9 यात्रियों का अभी भी उपचार चल रहा है और उनकी स्थित खतरे से बाहर बताई गई है जबकि कुल 17 यात्रियों को जिनमें से 12 गम्भीर घायल एवं 05 सामान्य घायल बताए गए हैं, को रात्रि में ही एम्स ऋषिकेश शिफ्ट कर दिया गया है।

Advertisement

घायल जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है :-

1. संजय रस्तोगी पुत्र महेश चन्द रस्तोगी, उम्र 57 वर्ष, निवासी- बरेली।
2. संध्या रस्तोगी पत्नी संजय रस्तोग, उम्र 44 वर्ष, निवासी बरेली।
3. महेशचन्द्र पुत्र श्री हरीदत्त, उम्र 65 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
4. लीलाधर पाण्डे उम्र 56 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
5. ऊषा जोशी पत्नी नवीन जोशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
6. दीपा पत्नी हरीश, उम्र 55 वर्ष, निवासी रूदपुर।
7. महेन्द्र सिंह पुत्र भवानसिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी-हल्द्वानी।
8. रेखा रस्तोगी पत्नी विनोद रस्तोगी, उम्र 50 वर्ष, निवासी- बरेली।
9. विनोद रस्तोगी पुत्र अनुमान प्रसाद रस्तोगी उम्र 55 वर्ष, निवासी बरेली।
10. भूपेन्द्र सिंह रावत पुत्र ध्यान सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
11. पदमा भाकुनी पत्नी कैलाश भाकुनी, उम्र 70 वर्ष, निवासी- रुद्रपुर।
12. गीता तिवारी पत्नी रमेशचन्द्र, उम्र 53 वर्ष निवासी हल्द्ववानी।
13. रमेशचन्द्र तिवारी पुत्र श्री नामालूम, उम्र 62 वर्ष, निवासी-हल्द्ववानी।
14. पूर्णचन्द कैडा पुत्र श्री नामालूम, उम्र 65 वर्ष, निवासी-रूद्रपुर।
15. विजय कुमार पुत्र वीरसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी- बुलंद शहर, उत्तरप्रदेश। (चालक)
16. अनुज पुत्र श्री मंग्याराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी- मेरठ (परिचालक)
17. नवीन पुत्र रामदत्त जोशी, उम्र 54 वर्ष. निवासी बरेली।

Advertisement

सामान्य घायल जो जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं :-

1. प्रज्ञा रावत पुत्री भूपेन्द्र रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
2. कल्पना रावत पत्नी भूपेन्द्र रावत, उम्र 42 वर्ष, निवासी रूद्रपुर
3. अंकिता बिष्ट पुत्री स्व. राजेन्द्र सिंह, उम्र 14 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
4. लता बिष्ट पत्नी राजेन्द्र सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
5. ध्यान सिंह पुत्र हरक सिंह उम्र 69 वर्ष, निवासी-रूद्रपुर
6. खष्टी कैड़ा पत्नी गोविन्दसिंह कैडा, उम्र 65 वर्ष, निवासी- हल्द्ववानी।
7. गोर मिस्त्री पुत्र लक्ष्मीकान्त, उम्र 60 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
8. बसन्ती देवी उम्र 74 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
9. मोहनचन्द पाण्डे पुत्र हरीदत्त पाण्डे, उम्र 52 वर्ष, निवासी लालकुआ।

Advertisement

मृतक यात्री :-

1. दीपा वर्सलिया पत्नी महेश वर्सलिया उम्र 55 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
2. नीमा कैडा पत्नी पूरण सिंह कैड़ा उम्र 57 वर्ष निवासी रूद्रपुर उधमसिंह नगर।
3. मीना रैक्वाल पत्नी महेन्द्र सिंह रैक्वाल निवासी हल्द्वानी

Advertisement

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल द्वारा स्थानीय जनमानस एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर मनाया गया हरेला पर्व।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Dhami ने राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आश्वासन दिया

khabaruttrakhand

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में पहुंचे गृहमंत्री Amit Shah, Uttarakhand के विकास को लेकर कह दी ये बात

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights