khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीपौड़ी गढ़वालीविशेष कवर

दुःखद हादसा:- नही थम रहे सड़क हादसे एक और हादसे में 4 की मौत । क्षेत्र में मचा कोहराम।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के गिरा वाहन , 4 मौत एवम 3 घ्याल ।

खाई में गिरने से घायल हुये व्यक्तियों का पौड़ी पुलिस ने किया रेस्क्यू।

वही इस हादसे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मौके पर पहुँचकर खुद संभाली रेस्क्यू की कमान, जाना घायलों का हालचाल।

दिनांक 16.06.2024 को कोतवाली श्रीनगर पर सूचना मिली कि खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी है।

जैसे ही इस हादसे की सूचना श्रीनगर पुलिस को मिली , पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचे ।

इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा रेस्क्यू कार्य में लगी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

वहीं बताया गया है कि पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुये घायलों का गहरी खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू भेजा गया।

जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वाहन में 07 लोग सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी शेष 3 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।

घायलों का नाम पताः-
1. साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3. सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

मृतकों का नाम पताः-
1. सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
3. कु0 आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
4. सोम्या पुत्री गणोश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Related posts

Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल और टिहरी में Congress ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

cradmin

Uttarkashi Tunnel Rescue: ऑपरेशन सुरंग के हीरो से मुलाकात करेंगे PM Modi, GIS सम्मेलन मे दिया गया स्पेशल इन्विटेशन

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights