khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

टिहरी के इस क्षेत्र में कक्षा 12 वीं के छात्र को बाघ/तेंदुआ ने बनाया अपना निशाना।दोस्तों के साथ गया था खेलने।

गुरुवार 18 जुलाई को रात्रि 9:45 बजे अनुराग सिंह पुत्र श्री बलवंत चौहान, उम्र 17 वर्ष, निवासी ग्राम महड हाल देवप्रयाग का शव डिग्री कॉलेज पैदल रास्ते से 100 मीटर नीचे झाड़ियां में मिला।

अनुराग कक्षा 12वीं का छात्र था, जो शाम के समय अपने दोस्तों के साथ डिग्री कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट खेलने गया था, वह अपने दोस्तों से कुछ समय पहले अपना स्कूल का काम करने के बहाने ग्राउंड से जल्दी घर आ रहा था।

परंतु जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी खोज बीन शुरू की, डिग्री कॉलेज पैदल रास्ते से नीचे कुछ दूरी पर खून के धब्बे दिखाई दिए।
आगे चलकर झाड़ियां में 100 मीटर नीचे उसका शव मिला, जो किसी जंगली जानवर बाघ/तेंदुआ ने नीचे जांघों के बीच खाया हुआ था, उसके गले पर भी दांतों के गहरे घाव थे और शरीर पर भी पंजों के निशान मिले ।
शव को पंचायत नामा पी.एम. हेतु बागी हॉस्पिटल देवप्रयाग में रखा गया।

डिग्री कॉलेज के निकट गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला करने के कारण छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर आज शुक्रवार को विकासखंड देवप्रयाग के समस्त प्रकार के शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी प्रकार के विद्यालयों में अवकाश किया गया है।
एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत द्वारा रात को ही संस्थाओं के एसएमसी को पूर्व में ही अभिभावकों से बात कर अवकाश की जानकारी देने को कहा गया।

Related posts

धराली आपदा पीड़ितों हेतु मोल्यार फाउंडेशन का सहयोग।

khabaruttrakhand

यहां छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर के विभिन्न आयामों एवं ऊर्जा संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतियां दी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand BJP: विपक्ष की सलाह, ‘तू-तू, मैं-मैं’ में न फंसें, अगले 100 दिनों तक इस नारे के साथ प्रचार करेंगे

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights