khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) के अवसर पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) के अवसर पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद मुख्यालय बौराड़ी नई टिहरी स्थित युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेंस राकेश राणा, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, सीओ टिहरी औसीन जोशी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा अमर शहीदों को पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

शहीदों के सम्मान में 1852 फील्ड रेजिमेंट के लेफ्टि. कर्नल मनीष की आगुवाई में जवानों की एक टुकड़ी द्वारा सलामी देकर तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति देकर श्रद्धाजंलि दी गई।
इस मौके पर कारगिल युद्ध सहित अन्य युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही देशभक्ति पर आधारित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों को पुरूस्कृत किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि विभिन्न युद्धों के वीर शहीद सैनिकों के बारे में स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बताया जाय, ताकि भावी पीढ़ी इस गौरवशाली इतिहास का जाने सके।

वहीं उन्होंने सैनिकों से संबंधित कोई भी समस्या संज्ञान मंे आने पर प्राथमिकता पर उसका निस्तारण करने को कहा। टिहरी झील में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के परिजनों को पर्यटन व्यवसाय में सुविधाएं दिये जाने की बात पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिये।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कारगिल युद्ध में उत्तराखण्ड के 75 रणबाकुरों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, जिनमें जनपद टिहरी के 12 वीर सपूत भी शामिल थे।

वहीं उन्होंने पूर्व सैनिकों/आश्रितों को दी जाने वाली पीएम स्कॉलरशिप योजना, पुत्री विवाह अनुदान के बारे में जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने को कहा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेंस ने अमर शहीदों को याद करते हुए पूर्व सैनिकों/आश्रितों हेतु टिहरी झील में पर्यटन व्यवसाय की सुविधाएं दिये जाने तथा युद्ध स्मारक में टीन शेड लगाये जाने पर जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुण्डीर, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, डीईओ वी.के. ढौंडियाल, मीडिया प्रभारी भाजपा प्रमोद उनियाल, मण्डल अध्यक्ष उदय रावत, ईओ नगरपालिका टिहरी मो. कामिल सहित जनप्रतिनिधि, सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया कर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, आम जनमानस मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand Cabinet Decision: आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए 82 पदों के अनुमोदन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

cradmin

ब्रेकिंग:- रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों की पालिका अकेन्द्रीयित सेवा के अंतर्गत उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

khabaruttrakhand

चारधाम यात्रा:चारधाम यात्रा मार्गों पर होंगे प्रशिक्षित चिकित्सक तैनात,यहां दिया जा रहा राज्य सरकार के चिकित्सकों को प्रशिक्षण ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights