khabaruttrakhand
अल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीताल

सीओ भवाली सुमित पांडे ने भीमताल थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

सीओ भवाली सुमित पांडे ने भीमताल थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर क्षेत्राधिकारी भवाली सुमित पांडे ने भीमताल थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना भवन, मालखाना, कार्यालय, अभिसूचना कार्यालय, मैस एवम सरकारी संपत्ति का निरीक्षण कर साफ-सफाई का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी आपदा उपकरणों, शस्त्रों की साफ सफाई, देखरेख* का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
थाने के अभिलेख व लंबित अभियोग के बारे में समीक्षा कर थाना कार्यालय में नियुक्त स्टाफ और विवेचना अधिकारियों को अभियोगों व अभिलेखों की गुणवत्ता एवं कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने थाने में सीसीटीएनएस में किये जा रहे कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही हेल्प डेस्क में आगंतुकों की समस्या के संबंध में उनकी शिकायतों पर फीडबैक लिए जाने की भी निर्देश दिए गए।
थाने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं निराकरण के बारे में वार्ता की गई।
निरीक्षण के दौरान जगदीप सिंह थानाध्यक्ष भीमताल सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स में राज्यभर के फार्मासिस्ट और डेटा इंट्री ऑपरेटरों की वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

khabaruttrakhand

Uttarakhand: रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज देहरादून दौरे पर, एक स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे

cradmin

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम क्षेत्र में किया गया वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights