khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकविशेष कवर

नगर निगम के कर्मचारियो एवं उनके परिजनों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के तहत यहां किया गया एक शिविर का आयोजन।

6 सितंबर 2024 को प्रातः 10:30 बजे से नगर निगम परिसर ऋषिकेश में एक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नगर निगम के कर्मचारियो एवं उनके परिजनों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के तहत आयोजित किया गया।

इस शिविर में नगर निगम कार्मिकों के परिजनों के स्थाई निवास प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र,चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, उत्तरजीबी प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, आधार ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि तैयार किए गए तथा आवेदन प्राप्त किए गए।

इसके साथ ही विभिन्न बैंकों के माध्यम से संचालित योजनाओं के स्टाल लगाए गए तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश पारछा ,सदस्य, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र सिंह क्विरियाल अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल तथा श्रीमती कुमकुम जोशी उप जिलाधिकारी ऋषिकेश उपस्थित हुई।

शिविर में नगर निगम ऋषिकेश सफाई कर्मचारी संघ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध बांसुरी वादक श्री महेश चंद्र तथा मां धारी देवी सांस्कृतिक कला मंच द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई इसके साथ ही नगर निगम के कनिष्ठ सहायक श्री संजय कुमार तथा अमित भट्ट द्वारा भी अपनी प्रस्तुति दी गई।

श्री शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि नगर निगम अपने कार्मिकों के कल्याण एवं उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।

आने वाले दिनों में भी कार्मिकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त तथा श्री ललित नौटियाल कनिष्ठ सहायक द्वारा किया गया।

Related posts

कार्यवाही:-विजिलेंस ने आरटीओ कार्यालय के इस अधिकारी को इतने रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा।

khabaruttrakhand

नाले में फंसी थी गाय, मौत खड़ी थी सामने , फिर देवदूत बनकर आये और ।

khabaruttrakhand

Uttar Pradesh: Meerut से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे Modi-Yogi और Jayant, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगी BJP-रालोद का कुनबा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights