khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

फॉरेस्ट एसेंशियल कम्पनी के सहयोग से स्थानीय महिलाएं करेंगी उच्च गुणवता युक्त कॉसमेटिक उत्पादों का उत्पादन-सचिव ग्राम्य विकास उत्तराखण्ड शासन।

फॉरेस्ट एसेंशियल कम्पनी के सहयोग से स्थानीय महिलाएं करेंगी उच्च गुणवता युक्त कॉसमेटिक उत्पादों का उत्पादन-सचिव ग्राम्य विकास उत्तराखण्ड शासन।

गुरुवार को सचिव ग्राम्य विकास उत्तराखण्ड शासन श्रीमती राधिका झा द्वारा ग्राम पंचायत लोडसी, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल में स्थित फॉरेस्ट एसेंशियल कम्पनी का दौरा किया गया।

कम्पनी द्वारा उत्पादित किए जा रहे प्रीमियम उत्पादों यथा एसेंशियल ऑयल, विभिन्न प्रकार के साबुन, उबटन, तेल आदि का अवलोकन किया गया, जो कि काफी उच्च गुणवता के साथ निर्मित किए जा रहे है तथा उच्च दामों पर बाजार में विक्रय किये जा रहे हैं।

सचिव ग्राम्य विकास ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि फॉरेस्ट एसेंशियल कम्पनी की सहायता से टिहरी गढ़वाल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ग्रोथ सेंटर में एवं स्वयं से तैयार किए जा रहे समान प्रकृति के उत्पादों यथा साबुन, शैम्पू आदि को उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार किए जाने हेतु कम्पनी के साथ मिलकर कार्यरत समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवाकर उनका क्षमता विकास सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही कम्पनी के तकनीकी सहयोग से हाउस ऑफ हिमालया ब्राण्ड के लिए उच्च गुणवता युक्त बॉडी लोशन, बॉडी वाश एवं साबुन आदि का उत्पादन एवं पैकेजिंग किए जाने की दिशा में भी कार्य किया जाए, जिससे उसकी मार्केटिंग वेल्यू और अधिक बढ़ सके।

इसके साथ ही सचिव ग्राम्य विकास द्वारा बड़े होटल्स एवं कॉरपोरेट स्तर पर प्रयोग किए जाने वाले उत्पादों में प्रयुक्त किए जाने वाले कच्चे माल यथा जड़-बूटियों आदि के कृषि क्षेत्र को बढ़ाए जाने हेतु जनपद एवं राज्य स्तर पर कार्य योजना तैयार किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ताकि ग्रामीणों को इन उत्पादों के प्रत्येक चरण में आर्थिक लाभ मिल सके, जिससे ग्रामीणों की आजीविका बढ़ सके तथा गांवों से पलायन को कम किया जा सके।

सचिव ग्राम्य विकास द्वारा कहा गया कि शीघ्र ही फॉरेस्ट एसेंशियल कम्पनी के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उच्च गुणवता युक्त उत्पादों का निर्माण की कार्य योजना पर कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।

सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा के साथ फॉरेस्ट एसेंशियल कम्पनी की स्वामी श्रीमती मीरा कुलकर्णी, कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी, जिला विकास अधिकारी मो.असलम सहित अन्य संबंधित अधिकारी, समस्त एनआरएलएम तथा ग्रामोत्थान स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल आपातकालीन ऑपरेशन, बचाया गया अंडकोष।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने आयोजित किया पशु चिकित्सा शिविर।

khabaruttrakhand

आपदा प्रबंधन:-विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कोटी अगुण्डा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights