khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

यहां कांग्रेसियों ने नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी भाजपा के सक्रिय कार्यकता देव सिंह बगडवाल का पुतला फूंका। साथ ही भाजपा सरकार को भी चेताया।

स्थान। नैनीताल।
कांग्रेसियों ने नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी भाजपा के सक्रिय कार्यकता देव सिंह बगडवाल का पुतला फूंका। साथ ही भाजपा सरकार को भी चेताया।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नगर कांग्रेस कमेटी, द्वारा एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री/पूर्व मंडल महामंत्री देव सिंह बगड़वाल का पूतला फूंक कर शासन-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई व निष्पक्ष जांच के लिए तल्लीताल डांठ पर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि “बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ” का नारा देने वाले पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा नगर के माहौल को दूषित करते हुए,नाबालिक बालिका का जो उत्पीड़न किया गया, पूरे प्रदेश व शहर के लिए इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।

प्रदर्शन में शामिल अन्य कांग्रेस जनों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व में इसी तरह नाबालिक बच्ची के साथ घटना घटित होने पर नैनीताल जैसे शांत और पर्यटन नगरी की फिजा बिगाड़ने वालों ने इस घटना के आरोपी को ना तो अपनी पार्टी से निष्कासित किया व ना ही उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग करी।

यह प्रदेश का दुर्भाग्य की आए दिन महिला-उत्पीड़न कि घटना में भाजपा नेताओं की संलिप्ता पाई जाती है।

प्रदर्शन मे पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी,जे के शर्मा, मोहन कांडपाल,पप्पू कर्नाटक, पूर्व दायित्वधारी रईस भाई,राजेंद्र मनराल,राजेंद्र व्यास, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे, भुवन बिष्ट,दिनेश उपाध्याय,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खां,उपसचिव जयंत उप्रेती,महिला कांग्रेस से सुनीता आर्य,रेनू कोहली,गीता मंडल,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी,नगर सचिव बंटू आर्या, ललित चनियाल,प्रदेश सचिव एस.सी.प्रकोष्ठ राहुल पुजारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पवन जाटव, समतुल्ला, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस सूरज पांडेय, पंकज बिष्ट,सभासद अंकित चंद्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, पूर्व उपसचिव छात्रसंघ गौरव कुमार,पूर्व कोषाध्यक्ष फैजान,पूर्व सभासद विनोद परिहार,अमन तिवारी, मोहम्मद जुनैद, विक्की राज,विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमन महिन्द्रा,सूजल सहदेव,विक्की जोशी,ललित सिंह बोरा आदि शामिल रहे।

Related posts

Uttarakhand Police: पुलिसकर्मियों की ACR दर्ज करने में आएगी पारदर्शिता, DGP ने चार सदस्यीय समिति बनाई

cradmin

ब्रेकिंग:-प्रदेश में इगास बग्वाल पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा।

khabaruttrakhand

Breaking:-सचिव, लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक विकास (खनन), आयुष एवं आयुष विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा विभागीय योजनाओं की ली गई समीक्षा बैठक।जाने अहम बातें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights