khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडचमोलीदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

उम्मीद:विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून लागू करने के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ बैठक।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून लागू करने के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। बैठक में भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू-कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है।

वहीं बउन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जनभावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चर्चा के दौरान बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू-कानून में शामिल किया जाएगा।

वहीं उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू-कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे। जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सशक्त भू-कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव श्री इंदु कुमार पाण्डेय, श्री सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, श्री बीपी पाण्डेय, पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री एस.एन. पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

यातायात पुलिस ने वाहनों पर चिपकाये रिफ्लेक्टर टेप,जाने क्यों है जरूरी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-नव सांस्कृतिक सत्संग समिति में पांच मार्च को मचेगी होली की धूम।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Budget 2024: ज्यादातर विधायक गैरसैंन में बजट सत्र का समर्थन नहीं कर रहे, अध्यक्ष को पत्र लिखा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights