khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

जनपद जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालयों मे आपदा प्रबंधन खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा विद्यालयी सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम किये जा रहे आयोजित।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में,

*जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देश में जनपद जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालयों मे आपदा प्रबंधन खोज बचाव एवं जन जागरूकता तथा विद्यालयी सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।

*जिसके तहत दिनांक- 13 नवम्बर 2024 को विकास खंड भिलंगना के राo उ० मा० विद्यालय निवाल गाँव में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन खोज एवं बचाव तथा जन- जागरूकता प्रशिक्षण एवं विद्यालयी सुरक्षा कार्यक्रम संम्पन्न किया गया|

*प्रशिक्षण के दौरान 55 छात्र, छात्रायें, अध्यापक, अध्यापिकाओं और स्टाफ को प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, भूस्खलन एवं अन्य आपदाओ के पूर्व – दौरान – पश्चात में कैसे बचाव किया जा सके एवं प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर. एवं आपातकालीन स्थिति मे सीमित संसाधनों से स्ट्रेचर बनाना ,खोज बचाव एवं जनपद और राज्य के महत्वपूर्ण टोल फ्री नम्बरों के अलावा खोज बचाव में प्रयोग होने वाले बेसिक उपकरणों की भी जानकारी दी गई ।*

*उक्त प्रक्षिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा प्रदान किया गया । उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल श्री सुरेश सिंह, अध्यापक अध्यापिकाऐ एवं अन्य समस्त स्टाफ और छात्रायें उपस्थित रहे।*

Related posts

ब्रेकिंग:-गैर संचारी (एनसीडी) रोगों को नियंत्रित करने के लिए फैमिली फिजिशियन की भूमिका अहम।

khabaruttrakhand

वन तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा 25 लाख की 246 नग प्रतिबंधित कांजल की लकड़ी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

चारधाम यात्रा पर आए थे 8 लोग, यहां उनकी गाड़ी हुई हादसे का शिकार। जाने अपडेट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights