khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

यहां चलती स्कूटी से गिरी गुजरात से आई युवती, टिहरी पुलिस ने त्वरित पहुंचाया अस्पताल बची जान।

चलती स्कूटी से गिरी गुजरात से आई युवती टिहरी पुलिस ने त्वरित पहुंचाया अस्पताल बची जान।

परिजनों द्वारा #उत्तराखंड_पुलिस का किया गया धन्यवाद।*

कल दिनांक 14.12.2024 को समय करीब 05.30 PM बजे तपोवन तिराहा मुनिकी रेती पर एक वाहन स्कूटी पर सवार बालिका प्रजापति नित्या भूपेन्द्र भाई पुत्री श्री प्रजापति भूपेन्द्र भाई दया भाई निवासी गुजरात मो0 न0 9998054472 अचानक चलते वाहन से गिर गई ।

बताया जा रहा है कि वह मौके पर ही बेहोश हो गई मौके पर इण्टर सेप्टर वाहन मे नियुक्त कर्मियो द्वारा तत्काल नित्या उपरोक्त को आयुष्मान अस्पताल क्रिया योग आश्रम मे भर्ती कराया गया किन्तु उक्त बालिका के होश मे न आने पर चिकित्सक द्वारा तत्काल अन्य अस्पताल ले जाने हेतु बताया गया ।

जिस पर यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उक्त बालिका को निर्मल अस्पताल ऋषिकेश मे ले जाकर भर्ती कराया गया किन्तु चिकित्सक द्वारा परीक्षण के उपरान्त भी नित्या उपरोक्त को होश न आने पर तत्काल हायर सेंटर ले जाने हेतु बताया गया इसके बाद नित्या को AIIMS अस्पताल ऋषिकेश मे ले जाकर भर्ती कराया गया तथा चिकित्सक को पूरी घटना के सम्बन्ध मे जानकारी देकर उक्त बालिका का परीक्षण/उपचार कराया गया ।

जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा बाद उपचार नित्या उपरोक्त को आज दिनांक 15.12.2024 को प्रातः 7.00AM बजे होश मे लाया गया तथा चिकित्सको द्वारा नित्या उपरोक्त के स्वास्थ्य मे सुधार होना बताया गया ।

उक्त सम्बन्ध मे नित्या उपरोक्त के पिता भूपेन्द्र भाई दया भाई द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्राप्त सहयोग के लिये व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया गया ।

Related posts

Ram Mandir : Uttarakhand की 28 नदियों के पवित्र जल से जलाभिषेक, बदरी गाय के घी से हवन-पूजन और Ramlala के मंदिर के दीपकों को घी से

cradmin

जिलाधिकारी ने सकलाना क्षेत्र में आपदा पुनःनिर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण* *आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति परखी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड में VIP का नाम उजागर करने के लिए Congress ने भारत जोड़ों यात्रा निकाली, सड़कों पर उतरे पार्टी दिग्गजों के साथ

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights