khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिस्टोरी

यहां स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने के पुलिस अधिकारियों ने दिये टिप्स।

स्थान। नैनीताल

स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने के पुलिस अधिकारियों ने दिये टिप्स।

रिपोर्ट। ललित जोशी

एंकर। सरोवर नगरी नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखण्ड ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में नैनीताल जनपद की पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को नशे से दूर व व्हाट्सएप, फेसबुक, आदि में अगर कोई अनाप शनाप नंबर से कुछ बोलता या इस नंबर को दबाओ या परिवार में कोई घटना घट इस तरह की कॉल आदि करता है या मेसेज करता है तो जागरूक रहना है।

उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिये जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त सभी छात्र/छात्राओं को यातायात, साइबर, आदि के नियमों के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए उन्हें स्वंय जागरूक बनने तथा अपने साथ-साथ अपने परिवारजनों तथा आस-पास रहने वाले अन्य नागरिकों को भी जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सभी को नशे के सम्बंध में होने वाली घटनाओं के बारे में पुलिस को सूचित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

Related posts

Uttarakhand News: महिला होमगार्डों की बल्ले बल्ले मिलेगा मातृत्व अवकाश, सरकार ने लगाई मुहर

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा। डॉ भुवन आर्या।

khabaruttrakhand

Maha Shivratri 2024: देवों की नगरी में निकली महादेव की बरात, DJ की धुन पर जमकर नाचे भक्त, तस्वीरें

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights