khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित बैंक सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित बैंक सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

शनिवार को जिला विकास सभागार टिहरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित बैंक सखियों का तीन दिवसीय
प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण 09 जनवरी से प्रारंभ हुआ, जिसमें विकासखंड चंबा, नरेंद्रनगर एवं देवप्रयाग की चयनित बैंक सखियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

नेशनल रिसोर्स पर्सन जितेंद्र यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैंक सखियों को राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बैंक सखियों को सीसीएल का उपयोग कर आजीविका संवर्धन के लिए काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समूह और प्रति व्यक्ति की आय बढ़ाने के लिए लखपति दीदी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैंक सखियों की मुख्य भूमिका बैंकों से स्वयं सहायता समूह सदस्यों को ऋण उपलब्ध कराकर आजीविका के नए अवसर प्रदान करना है।

नेशनल रिसोर्स पर्सन जी. बी. भुवन ने वित्तीय साक्षरता वित्तीय समावेशन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत, नगद साख सीमा टर्म लोन आदि योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर पीड़ी डीआरडीए पी.एस.चौहान, ग्रामीण वित्त समन्वयक, जिला विशेषज्ञ केशव प्रताप एवं विभिन्न विकासखंड से 36 बैंक सखियां उपस्थित रहे।

Related posts

टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराड़ी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराड़ी, गवर्नमेंट इण्टर कालेज न्यू टिहरी, सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज एफ ब्लॉक में इस दिन से 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत।

khabaruttrakhand

Uttarakhand : CM Dhami ने दी Home Guard जवानों को सौगात, अब सेना की तरह मिलेगी कैंटीन की सुविधा; छुट्टियां भी बढ़ीं

khabaruttrakhand

यहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 135 वें जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights