khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं जनपद में स्थित गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में एल०पी०जी० की प्राप्ति, आपूर्ति आदि के सम्बन्ध में की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

दिनांक 11 मार्च 2026 बुद्धवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं जनपद में स्थित गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में एल०पी०जी० की प्राप्ति, आपूर्ति आदि के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर जनपद मे एल०पी०जी० की उपलब्धता सम्बन्धी जानकारी ली ।

बैठक में गैस ऐजेसियों के प्रतिनिधियो के द्वारा अवगत कराया गया कि घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरो की पूर्व की भांति प्राप्ति एवं आपूर्ति नियमित है। उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। भण्डारण की कोई समस्या नहीं है। उनके द्वारा यह भी बताया गया है कि अब उपभोक्ता अपने पिछले सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनो के बाद अगला सिलेण्डर बुक करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने समस्त गैस ऐजेन्सी संचालको को निर्देश दिये कि सभी गैस ऐजेन्सियां उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि नियमों की अवहेलना पर सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल को निर्देश दिये कि वह सभी गैस ऐजेन्सियों का नियमित निरीक्षण कर स्टॉक की दैनिक सूचना उपलब्ध कराएं साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में एल०पी०जी० की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण, व दुरूपयोग न होने पाये ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजनमानस से यह भी अपील की कि एल०पी०जी० की घरेलू उपलब्धता की स्थिति सामान्य है तथा किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से यह भी अपील की कि अधिकतम ऑनलाईन माध्यम से गैस सिलेण्डर बुक कर अपने समय व श्रम की बचत कर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें। प्रशासन एल०पी०जी० की निर्बाध आपूर्ति किये जाने हेतु कटिबद्ध है ।

 

Related posts

ब्रेकिंग:- अभी -अभी कई जगह महसूस हुये भूकंप के झटके, इतनी बतायी गयी तीव्रता, यहां रहा केंद्र।

khabaruttrakhand

प्रतापनगर ब्लॉक के रा. ई. कालेज माजफ जनपद टिहरी गढ़वाल* में 01 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी के तत्वाधान में DDMA टिहरी के अनिल सकलानी मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण व जनजागरूकता कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एईओ, वीएसटी, वीवीटी तथा एटी टीमों को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के के मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेक्षण/कार्याशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights